
आपदा प्रबंधन और समाज सेवा में स्काउट की भूमिका पर प्रशिक्षण
स्काउट गाइड लीडर स्काउटिंग गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनावे स्काउट लीडरों ने किया नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता का प्रदर्शन जिला स्तरीय पेट्रोल लीडर सेमिनार में 120 स्काउट...
हाजीपुर। संवाद सूत्र भारत स्काउट और गाइड वैशाली की ओर से शनिवार को स्कॉउट भवन पर जिला स्तरीय पेट्रोल लीडर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशानुसार आयेजित सेमिनार में हाजीपुर अनुमंडल के विभिन्न विद्यालयों के 120 स्काउट गाइड लीडरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्काउट गाइड लीडरों को प्रशिक्षण देकर विद्यालयों में स्काउटिंग गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना था। जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) ऋतुराज के नेतृत्व में सेमिनार का शुभारंभ स्काउट प्रार्थना एवं स्काउट ध्वज को सलामी के साथ हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन कर औपचारिक उद्घाटन समाज सेवी अवधेश कुमार सिंह एवं सुधीर शुक्ला ने किया।

जिला संगठन आयुक्त ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्काउट गाइड लीडर ही स्काउटिंग की रीढ़ होते हैं। उनके माध्यम से ही विद्यालयों में अनुशासन, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता का विकास संभव है। सेमिनार के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को स्काउटिंग के मूल सिद्धांत, पेट्रोल प्रणाली, टीम प्रबंधन, नवाचार गतिविधियों का संचालन आपदा प्रबंधन और समाज सेवा में स्काउट की भूमिका जैसे विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें स्काउट लीडरों ने समूह गतिविधियों के माध्यम से नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता का प्रदर्शन किया। चरित्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता इस अवसर पर स्काउट मास्टर नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं बल्कि चरित्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता का माध्यम है। वहीं स्काउट मास्टर सौरभ कुमार ने कहा कि विद्यालयों में स्काउटिंग को बढ़ावा देने से बच्चों में अनुशासन, सेवा भावना, टीम वर्क और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता का विकास होता है। स्काउट प्रशिक्षक जितेश कुमार एवं निशि चंद्रवंशी ने स्काउट गाइड को टेंट बनाना, आग बुझाने, खाना बनाने, संकेत वार्ता, आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया। सेमिनार के समापन सत्र में सभी 120 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने सभी लीडरों को अपने-अपने विद्यालयों में स्काउटिंग गतिविधियों को और बेहतर तरीके से संचालित करने का आह्वान किया। स्काउट लीडरों ने साझा किया अनुभव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्काउट लीडरों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय स्तर पर स्काउटिंग गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट भवन के प्रशिक्षक रोशन कुमार प्रिंस कुमार, मनीष, सुकेश,सहयोगी शिक्षक धीरज कुमार वर्मा, श्रवण कुमार, श्याम किशोर ठाकुर,साक्षी राय ,ज्योति यादव, एवं आयोजक टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। हाजीपुर - 12-13- शनिवार को स्कॉउट भवन पर जिला स्तरीय पेट्रोल लीडर सेमिनार भाग लेते स्काउट एवं गाइड।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


