जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

Mar 11, 2026 03:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर। संवाद सूत्र बिहार दिवस के पूर्व जिला शिक्षा विभाग की ओर जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड,क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

हाजीपुर। संवाद सूत्र बिहार दिवस के पूर्व जिला शिक्षा विभाग की ओर जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड,क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आदर्श मध्य विद्यालय, दिग्घी के सभागार में आयोजित गणित ओलंपियाड,क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी बच्चों ने जमकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास,रचनात्मक सोच तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने गणित,सामान्य ज्ञान और चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं तथा उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। गणित ओलंपियाड में कक्षा 1 से 5 वर्ग में मध्य विद्यालय बागमूसा की आशी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 से 8 वर्ग में मध्य विद्यालय मिश्रौलिया की वंशिका कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं। जबकि कक्षा 9 से 12 वर्ग में उच्च विद्यालय सिरसा राम राय के सत्यम कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 वर्ग में मध्य विद्यालय सारंगी की वंदना कुमारी, कक्षा 6 से 8 वर्ग में मध्य विद्यालय मालपुर सिंघाड़ा की स्मृति कुमारी और कक्षा 9 से 12 वर्ग में हाई स्कूल महनार की रोशनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 वर्ग में शशिकांत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया भी कक्षा 6 से 8 वर्ग में शिक्षा कुमारी और कक्षा 9 से 12 वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय हीराराम अनु कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेता प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जहां वे वैशाली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतीश कुमार सारथी,अनन्या, सतीश कुमार रंजन, कुमारी मोनाली, ललिता कुमारी, शशिकांत सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मीडिया संभाग प्रभारी जियाउल हक एवं जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट ऋतुराज ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक,अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। हाजीपुर-07-प्रतियोगिता में सफल हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते जिला शिक्षा पदाधिकारी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।