सीवरेज परियोजना व अन्य विकास कार्यों में तेजी लाएं :डीएम
हाजीपुर। निज संवाददाता जिला गंगा समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष सोमवार को डीएम वर्षा सिहं की अध्यक्षता में हुई। जिला गंगा समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष सोमवार को डीएम वर्षा सिहं की अध्यक्षता में...

हाजीपुर। निज संवाददाता जिला गंगा समिति की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष सोमवार को डीएम वर्षा सिहं की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक में दिए गए निर्देशों की बिंदुवार एवं गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने गंगा तटों की नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन एवं प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। आगामी मॉनसून में वाया नदी, गंडक नदी और गंगा नदी सहित गंगा के अन्य सहायक नदियों के तट पर वृहद स्तर पर वृक्षणरोपण कराने का निणर्य लिया गया।
मोक्ष धाम निर्माण के संबंध में समीक्षा के दौरान सख्त निर्देश दिया कि हर हाल में निर्माण कार्य में किसी प्रकार का विलंब न हो। हाजीपुर शहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्रगति की समीक्षा करते हुए परियोजना निदेशक, बुडको द्वारा अवगत कराया गया कि 30 मई 2026 तक आइपीएस-1 एवं आईपीएस-3 को चालू करने का निर्णय लिया गया। इस पर जिला पदाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाते हुए मई के प्रथम सप्ताह तक ही इन इकाइयों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से चालू करना सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि शून्य बजट प्राकृतिक कृषि के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई से अविलंब अवगत कराना सुनिश्चित करें। सुल्तानपुर आर्द्रभूमि के संरक्षण एवं प्रबंधन के संदर्भ में वन प्रमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि शीघ्र अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। परियोजना निदेशक, बुडको को जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया कि सोनपुर की तर्ज पर रिवर फ्रंट डेवलमेट कार्य और हाजीपुर शहर का सौंदर्यीकरण का कार्य योजना यथा शीघ्र तैयार करना सुनिश्चित करेंगे। बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन के संबंध में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि विभागीय निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन स्वास्थ्य विभाग, नगर निकायों तथा डीपीओ, नमामि गंगे द्वारा सुनिश्चित किया जाए,ताकि गंगा एवं अन्य जल स्रोतों को प्रदूषण से सुरक्षित रखा जा सके। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि यथा शीघ्र अपने क्षेत्राधिकार के जल श्रोत की सूची सौंपा जाए, जिस पर सौंदर्यीकरण हेतु अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। उप महाप्रबंधक, बियाडा और महाप्रबंधक,जिला उद्योग केंद्र वैशाली को जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि उद्योग विभाग की नियमानुकूल औद्योगिक इकाइयों के ठोस एवं तरल अपशिष्ट सहित अन्य अपशिष्टों का यत्र तत्र ना फेंका जाए औद्योगिक इकाइयों द्वारा कचरा निष्पादन का सतत निगरानी सुनिश्चित किया जाए और इसके उल्लंघन पर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कुंदन कुमार उप विकास आयुक्त वैशाली,नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति, वैशाली सह नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, हाजीपुर सुशील कुमार, डीपीओ नमामि गंगे, वैशाली मुनेश कुमार,नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद महनार, महुआ, नगर पंचायत पातेपुर, गोरौल, जंदाहा, परियोजना निदेशक बुडको, सहित जिला गंगा समिति, वैशाली के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। हाजीपुर- 07- समाहरणालय सभा कक्ष में जिला गंगा समिति की बैठक में शामिल डीएम वर्षा सिंह व अन्य अधिकारी। हाजीपुर से अमिताभ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


