लोक अदालत में आमजनों से भागीदारी की डीएम ने की अपील

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

हाजीपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए डीएम वर्षा सिंह ने मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। यह अदालत आमजन को सरल और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराती है। इसमें बैंक ऋण वसूली, मोटर वाहन चालान, विद्युत देयता और पारिवारिक विवादों जैसे मामलों का समाधान किया जाएगा।

लोक अदालत में आमजनों से भागीदारी की डीएम ने की अपील

हाजीपुर। नि.सं. व्यवहार न्यायालय परिसर एवं जिला परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए डीएम वर्षा सिंह ने अधिकाधिक मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया है। चिह्नित वादों के संबंधित पक्षों को सूचना उपलब्ध कराने तथा आवश्यक अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन को त्वरित, सरल एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराने का एक प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से आपसी समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के मामलों का स्थायी समाधान किया जाता है। इससे समय एवं धन दोनों की बचत होती है।

विशेष रूप से बैंक ऋण वसूली, मोटर वाहन चालान, परिवहन विभाग से संबंधित लंबित मामलों, विद्युत देयता, श्रम वाद, बीएसएनएल से संबंधित मामलों, पारिवारिक विवाद एवं अन्य सुलहनीय मामलों का निष्पादन लोक अदालत के माध्यम से किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने वाहन स्वामियों एवं चालकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि जिनके मोटर वाहन चालान अथवा परिवहन विभाग से संबंधित मामले लंबित हैं, वे राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर मामलों का निष्पादन कराएं। - अमिताभ सिंह

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।