होली पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, 500 स्थानों रहेंगे मजिस्ट्रेट व जवान

Feb 28, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर जिला प्रशासन ने होली त्योहार के लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। 500 चिह्नित बिंदुओं पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में निगरानी रखी जाएगी। मस्जिदों के आसपास विशेष चौकसी की जाएगी ताकि सांप्रदायिक तनाव से बचा जा सके।

होली पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, 500 स्थानों रहेंगे मजिस्ट्रेट व जवान

हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन ने होली के त्योहार को लेकर पुरख्ता सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली है। इस मौके पर लगभग 500 चिह्रित बिंदुओं पर विशेष चौकसी की व्यवस्था की गई है। इन सभी स्थलों पर 500 से अधिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रतिनियुक्ति 03 मार्च अपराह्न 3 बजे से 04 मार्च रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर इसे आगे भी जारी रखा जाएगा। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने निर्देश दिया है कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सतत निगरानी बनाए रखेंगे और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा रही है। महुआ, गोरौल, नगर क्षेत्र, लालगंज, देसरी, विदुपुर, बेलसर सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां विशेष प्रबंध किए गए हैं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, विवादित धार्मिक स्थलों, पूर्व में तनावग्रस्त रहे स्थानों एवं प्रमुख होलिका दहन स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। रमजान माह को ध्यान में रखते हुए मस्जिदों एवं नमाज स्थलों के आसपास विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक संवेदनशीलता प्रभावित न हो। 24 घंटे जिला नियंत्रण कक्ष रहेगा सक्रिय समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है, जहाँ प्रत्येक दो घंटे पर स्थिति की समीक्षा की जाएगी। महुआ एवं महनार अनुमंडल में भी अलग नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय और प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। अग्निशमन दस्ता, एम्बुलेंस, चिकित्सा टीम, क्विक रिस्पांस टीम तथा दंगा-निरोधी बल को स्टैंडबाय मोड में रखा गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।