Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsDistrict Administration Launches Crackdown on Illegal Encroachments and Collection in Hajipur
अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ छापेमारी, दो गिरफ्तार

अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ छापेमारी, दो गिरफ्तार

संक्षेप:

हाजीपुर में अवैध रूप से वसूली करने वालों की खैन नहीं : डीएम पकड़े गए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में अवैध वसूली प्रकरण में दो फरार आरोपियों की खोज जारी

Dec 05, 2025 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमणकारियों और ऑटो स्टैंड के नाम पर अवैध रूप वसूली करने वालों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान शुरू किया है। अतिक्रमणकारियों और अवैध वसूली करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएम वर्षा सिंह के निर्देशानुसार शहर के कई स्थानों पर शुक्रवार को छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पाया गया कि पूर्व मध्य रेल, त्रिमूर्ति चौक, हाजीपुर टेम्पू स्टैंड के नाम पर पर्चियां छपवाकर तथा उसका दुरुपयोग कर टेम्पो स्टैंड से लगभग 500 मीटर आगे आने वाले सवारी वाहनों विशेषकर टेम्पो से अवैध रूप से वसूली की जा रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर अवैध वसूली में संलिप्त एक व्यक्ति पिन्टू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह सोनपुर थाने के राहर दियारे के नरेन्द्र सिंह का पुत्र बताया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अवैध वसूली प्रकरण में दो अन्य व्यक्ति भी संलिप्त पाए गए, जो छापेमारी के दौरान फरार हो गए। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जिला प्रशासन ने अभियान के माध्यम से संदेश दिया है कि आम जनता और वाहन चालकों को अवैध वसूली से मुक्त, सुरक्षित और सहज माहौल प्रदान करना प्रथम प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन लगातार हाजीपुर शहर को जाम से मुक्त, आमजन के लिए यातायात सुगमता एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध करवाई हेतु विशेष अभियान चला रहा है। शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण व अवैध वसूली के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर, थानाध्यक्ष नगर हाजीपुर एवं संबंधित पुलिस बल ने विशेष छापामारी अभियान चलाया। केले के स्टैचू के सामने फोटो खिंचवाने के लिए भी वसूली सदर थाना के गस्ती दल ने बीएसएनएल गोलंबर के पास एक वर्दी पहने व्यक्ति को दबोचा, जो केले की प्रतिमा के सामने फोटो खिंचवाने के एवज में प्रत्येक दर्शक से 10 रुपए की अवैध वसूली कर रहा था, पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया और थाने लेकर आई। उसकी पहचान चुलबुल सिंह पिता संजीव सिंह, एकाराघाट थाना काजीपुर जिला वैशाली के रूप में हुई। लिखित आवेदन के आधार पर चुलबुल सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। चुलबुल सिंह को भी पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अवैध वसूली करने वालों की खैर नहीं : डीएम जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया कि वाहन स्टैंड जिनकी नीलामी हुई। वहीं केवल और केवल पार्किंग स्थल पर निर्धारित चालान राशि ले सकते हैं। अन्यथा किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, जबरन पैसे की मांग या परिवहन संचालकों को अनावश्यक परेशान करने की गतिविधियों के प्रति शून्य सहनशीलता बरती जाएगी। आगे भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं समूहों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में शहर के अंजानपीर चौक के पास अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्त कर लिया जाएगा। हाजीपुर -01- शुक्रवार को हाजीपुर के अंजानपीर चौक के पास अतिक्रमण हटाता बुल्डोजर। हाजीपुर - 06 - शुक्रवार को अवैध वसूली के धड़-पकड़ के लिए छापेमारी के दौरान रसीद के बंडल के साथ गिरफ्तार व्यक्ति। हाजीपुर -07- वह रसीद जो पकड़े गए युवक के पास से जब्त की गई है।