Hajipur News: बुजुर्ग लाभुकों के घर पहुंचकर डीएम ने स्वयं वितरित किया खाद्यान्न

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

Hajipur News: 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को अब घर पर ही मिल रहा राशन जुलाई से हाजीपुर सदर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू है पहल

Hajipur News: बुजुर्ग लाभुकों के घर पहुंचकर डीएम ने स्वयं वितरित किया खाद्यान्न

Hajipur News: हाजीपुर। निज संवाददाता बुजुर्ग एवं असहाय लाभुकों को जन वितरण प्रणाली की दुकान तक राशन लेने के लिए होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा शुरू की गई घर तक खाद्यान्न पहुंचाने की पहल को जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर गति प्रदान की। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी स्वयं हाजीपुर सदर प्रखंड के एक पंचायत में पहुंचीं और 80 वर्ष से अधिक आयु के चार बुजुर्ग लाभुकों के घर जाकर स्वयं अपने हाथों से उन्हें खाद्यान्न प्रदान किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बुजुर्ग लाभुकों से आत्मीयतापूर्वक बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें मिल रहे खाद्यान्न एवं जन वितरण प्रणाली से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उम्रदराज एवं असहाय लाभुकों को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को उनके घर तक खाद्यान्न उपलब्ध कराने की यह पहल प्रशासन की जनसेवा और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रशासन का प्रयास है कि पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक रूप से कहीं आने-जाने की आवश्यकता न पड़े। हाजीपुर- 09 ृ सोमवार को डीएम वर्षा सिंह सदर प्रखंड के पंचायत में वृद्ध लाभुक के घर पर खाद्यान देती हुईं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsहाजीपुरHajipur News: बुजुर्ग लाभुकों के घर पहुंचकर डीएम ने स्वयं वितरित किया खाद्यान्न