दिव्यांग संघ ने विभिन्न समस्याओं को ले किया बैठक

दिव्यांग संघ ने विभिन्न समस्याओं को ले किया बैठक

संक्षेप:

सहदेई बुजुर्ग में दिव्यांग संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम 2016 को लागू करने, पेंशन राशि बढ़ाने और राशन वितरण की मांग की गई। इसके अलावा, बैटरी चालित मोटराइज ड्राई साइकिल के सर्विस सेंटर खोलने और शिक्षा शुल्क माफ करने जैसे 12 मुद्दों पर चर्चा की गई।

Dec 12, 2025 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर बघेल स्थित पूर्व जिला पार्षद सह दिव्यांग संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह कुशवाहा के आवास पर विभिन्न समस्याओं को लेकर दिव्यांग संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार और संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष सुबोध कुमार ने किया। बैठक में दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम 2016 को जमीनी स्तर पर उतारने, दिव्यांगजन पेंशन की राशि 3000 रुपए प्रतिमाह करने। सभी दिव्यांगजनों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अन्त्योदय योजना के तहत प्रति माह 35 किलोग्राम राशन देने की व्यवस्था करने,बिहार के सभी बुनियादी केन्द्र पर बैटरी चालित मोटराइज ड्राई साईकिल का सर्विस सेन्टर खोलने, ताकि दिव्यांगजन को गाड़ी खराब होने के बाद ज्यादा परेशानी का सामना करना न पड़े।जिला

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्तर पर दिव्यांग भवन बनवाने हेतु जिला के आस-पास भूमि उपलब्ध करवाने, राज्य स्तरीय दिव्यांग आयोग का गठन करने,दिव्यांगों के लिए शिक्षा शुल्क एवं अपने राज्य के अंदर कही भी आने जाने हेतु उनका किराया माफ करने एवं स्पेशल पास निर्गत करने समेत 12 विंदुओं पर चर्चा की गई। इसके अलावा 12 सूत्री मांग पत्र उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एवं समाज कल्याण मंत्री लेशी सिंह को सौंपने की भी चर्चा की गई। इस दौरान लालबाबू राय, जिला उपाध्यक्ष किशुन पासवान, निरज कुमार, रवि कुमार, डॉ. जगन्नाथ सिंह, अशोक बाजपेई, रविशंकर सिंह के अलावा सहदेई, देसरी, चांदपुरा, महनार, जंदाहा समेत अन्य प्रखंडों के सैंकड़ों दिव्यांगजन मौजूद रहे। सहदेई - 02 - सहदेई के चैनपुर बघेल में दिव्यांगों की समस्या को लेकर बैठक करते हुए दिव्यांग संघ।