Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsDialogue and Respect Ceremony for Minority Community in Hajipur
अल्पसंख्यक समुदाय के साथ संवाद सह सम्मान समारोह

अल्पसंख्यक समुदाय के साथ संवाद सह सम्मान समारोह

संक्षेप:

हाजीपुर के तंगौल में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। युवा राजद नेता उत्पल यादव ने महागठबंधन सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि किसी भी समस्या...

Aug 26, 2025 06:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर। सं.सू. विधान सभा क्षेत्र के तंगौल में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। युवा राजद नेता उत्पल यादव ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के कल्याण की बात केवल महागठबंधन की सरकार ही कर सकती है और कोई गठबंधन नहीं। कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए काफी कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अल्पसंख्यक भाई को स्थानीय स्तर पर किसी तरह की समस्या हो तो सीधे वे उनसे संपर्क करें। इस अवसर पर संवाद सह सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद शाहिद महमूदपुरी एवं संचालन मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मौके पर प्रो. वायजुल हक, मोहम्मद अफरोज, मोहम्मद इफ्तेखार, डॉ जमाल अंसारी, मो. ईशा साहब, मो. हैदर, मोहम्मद शबीर, मो शाहनवाज, पूर्व मुखिया सुरेश राय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर यादव, एकनाथ राय, अशोक सिंह आदि उपस्थित थे। हाजीपुर - 13- तंगौल में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ संवाद सह सम्मान समारोह में उत्पल यादव और अन्य लोग।