नि:शुल्क नामांकन के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग को सौंपा ज्ञापन

Mar 03, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर में लोजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सभी सरकारी महाविद्यालयों में एससी-एसटी और महिलाओं के लिए नि:शुल्क नामांकन लागू करने की मांग की। सरकार के निर्णय के दस वर्षों बाद भी यह नियम लागू नहीं हुआ है, जिससे लोगों में रोष है।

नि:शुल्क नामांकन के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग को सौंपा ज्ञापन

हाजीपुर। निज संवाददाता सरकारी कॉलेजों में एससीएसटी और महिलाओं का नि:शुल्क नामांकन से संबंधित राज्य सरकार के निर्णय को लागू के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को ज्ञापन सौंपा गया है। लोजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश सिंह ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर वैशाली सहित बिहार के सभी सरकारी और संबद्ध महाविद्यालयों में सरकार के निर्णय के अनुसार एससी-एसटी और महिलाओं का नामांकन नि:शुल्क करने के नियम को शीघ्र लागू करने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया है कि सरकार के निर्णय के दस वर्षों के बाद भी राज्य के विश्वविद्यालयों के अंगीभूत सरकारी व सम्बद्ध महाविद्यलयों में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति एवं महिलाओं को स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई का नामांकन शुल्क माफ नहीं हो सका है।

मुख्यमंत्री के निर्देश और शिक्षा विभाग के आदेश के बाद भी अब तक कॉलजों में यह लागू नहीं हो सका है। जिससे लोगों में रोष है। वहीं इन जातियों के साक्षरता और महिला साक्षरता को बढ़ावा नहीं मिल रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।