सड़क किनारे झुके बिजली पोल-तार से हादसे की आशंका

सड़क किनारे झुके बिजली पोल-तार से हादसे की आशंका

संक्षेप:

विशुनपुर अड़रा पंचायत के करौना चौक पर लगा बिजली का झुका हुआ पोल स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन गया है। ग्रामीणों ने 20 सितंबर को विद्युत अभियंता को समस्या के समाधान के लिए आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब ग्रामीण प्रशासन से मरम्मत की मांग कर रहे हैं ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

Dec 12, 2025 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

चेहराकलां । सं.सू. प्रखंड के विशुनपुर अड़रा पंचायत के करौना चौक स्थित महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के किनारे लगा बिजली का झुका हुआ पोल स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। किसी भी समय यह पोल गिरकर बड़े हादसा करा सकता है, इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण पवन कुमार चौरसिया, आजाद हुसैन, विनय कुमार, मो. इरशाद सहित कई लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर विगत 20 सितंबर को कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार को लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में जर्जर ट्रांसफॉर्मर, पोल और तारों की मरम्मत की मांग की गई थी, ताकि दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आवेदन दिए महीनों बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। पोल की लगातार झुकती जा रही स्थिति को देखकर लोगों में भय बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से अविलंब आवश्यक मरम्मत कार्य कराने की मांग की है। इस संबंध में जब कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार से फोन पर बात की गई, तो उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीण उम्मीद कर रहे हैं कि विभाग समय रहते कार्रवाई करेगा, ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। चेहराकलां -01- विशनपुर अड़रा में झुका बिजली का पोल- तार और ट्रांसफार्मर।