अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

Feb 05, 2026 02:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

जंदाहा में गुरु चौक के पास एक साइकिल सवार रविंद्र कुमार सिंह की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से मौत हो गई। वह हाट से लौटते समय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक है और मुआवजे की मांग की जा रही है।

अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

जंदाहा, संवाद सूत्र जंदाहा-हाजीपुर एनएच-322 मार्ग में गुरु चौक के पास अज्ञात चार पहिया वाहन से धक्का लगने से एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक रविंद्र कुमार सिंह खोपी पंचायत के वार्ड संख्या 12 बिशनपुर निवासी जगदीश सिंह के पुत्र थे। घटना की सूचना पर पहुंची जंदाहा थाने की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविंद्र कुमार सिंह साइकिल से गुरु चौक स्थित हाट से साइकिल से अपने घर वापस जा रहे थे। उसी दौरान जंदाहा से हाजीपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके साइकिल में ठोकर मार दी।

जिससे गिरकर वे गंभीर जख्मी हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ एवं जंदाहा थाना के पुलिस द्वारा गंभीर जख्मी रविंद्र कुमार सिंह को जंदाहा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर मृतक के घर में कोहराम मचा है। मृतक को चार पुत्री एवं एक पुत्र है। पंचायत के मुखिया नीलम साहू एवं जदयू नेता अमरजीत साह ने प्रशासन से मृतक के स्वजन को अति शीघ्र सरकारी स्तर से पर्याप्त मुआवजा राशि मुहैया कराए जाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।