Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsCyclist Death in Accident Truck Hits and Flees Local Anger Erupts
ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत

ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत

संक्षेप: हाजीपुर। नगर संवाददाता हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय चौक के पास रविवार की देर शाम ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग सदर थाना क्षेत्र...

Sun, 2 Nov 2025 10:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर। नगर संवाददाता हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय चौक के पास रविवार की देर शाम ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। ठोकर मारकर भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना के स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर लालगंज मुख मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक युवक सदर थाना क्षेत्र के गदाई सराय गांव निवासी विनय शाह के पुत्र चंदन कुमार था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया गया कि चंदन कुमार अपने घर से गदाई सराय पेठिया पर सब्जी खरीदने के साईकिल से निकला था। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम करीब 5:30 बजे चंदन कुमार अपने घर से साइकिल पर सवार होकर गदाई सराय पेठिया पर सब्जी खरीदने के लिए निकला था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार युवक को ठोकर मार कर मौके फरार हो गया। ठोकर मारकर भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। हालांकि ट्रक चालक भागने में सफल रहा। वही घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने साइकिल सवार घायल युवक को टेंपू पर लोड कर आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन व गांव वाले सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनका रो-रो कर हाल-बेहाल बना हुआ है। आक्रोशित लोगों के द्वारा हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया गया। वही घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक चंदन कुमार मेले में घूम-घूमकर दुकान लगाता था। चंदन कुमार के तीन संतान बताया गया है। हाजीपुर-04- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद पुलिस के कब्जे में ट्रक।