साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों को साइबर पुलिस ने दिलवाए रुपए

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

ठगी के ये रुपए साइबर थाने की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वापस दिलवाए हैं दोनों मामलों में उपभोक्ता के खाते से रुपए बात करने और मैसेज देखने के दौरान कटे

साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों को साइबर पुलिस ने दिलवाए रुपए

हाजीपुर। नगर संवाददाता व्हाट्सएप पर पीएम किसान रजिस्ट्रेशन का केवाईसी करने के नाम पर और एयर इंडिया के नाम पर व्हाट्सएप लिंक भेजकर ठगी के शिकार दो पीड़ितों को पुलिस ने रुपए वापस दिलवाए। ठगी के ये रुपए साइबर थाने की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर वापस दिलवाए हैं। यह जानकारी साइबर डीएसपी चांदनी सुमन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

ठगी का पहला मामला

उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र थाना के सुल्तानपुर निवासी उपेंद्र राय के व्हाट्सएप पर एक नंबर से मैसेज आया था। उस मैसे में लिखा था कि पीएम किसान रजिस्ट्रेशन करना है। उसे खोलकर देखा गया तो केवाईसी करने जैसा मैसेज था और कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि तीन बार में खाते से एक लाख रुपये काट लिए गए हैं। बाद में उपभोक्ता ने पता किया तो उसके केनरा बैंक के खाते से पैसा काटे जा चुके थे।

ठगी का दूसरा मामला

दूसरी घटना हाजीपुर के बुद्धा कॉलोनी अदलबाड़ी निवासी राजेश आनंद के साथ हुई। व्हाट्सएप पर एयर इंडिया के नाम से एक कॉल आया। जिसमें महाराजा कार्ड के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद गूगल पर ऐप से डाउनलोड करने को कहा गया।

<p>अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न</p>

किसने ठगी की शिकार होने पर पुलिस से कैसे संपर्क किया?
उपेंद्र राय ने ठगी की शिकार होने पर टोल फ्री नंबर 1930 पर संपर्क किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।