रामपुर एवं फतेहपुर हाई स्कूल में नशा छोड़ो सपना जोड़ो अभियान चलाया गया

Feb 27, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

राघोपुर में बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर साइबर जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने छात्रों को साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी और हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी। नशा मुक्ति पर भी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

रामपुर एवं फतेहपुर हाई स्कूल में नशा छोड़ो सपना जोड़ो अभियान चलाया गया

राघोपुर। संवाद सूत्र बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देशानुसार राघोपुर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के द्वारा पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय रामपुर एवं श्री जंगली सिंह बिंदा सिंह प्लस टू विद्यालय फतेहपुर में साइबर जागरूकता एवं नशा छोड़ो सपना जोड़ो अभियान चलाया गया। मौके पर मौजूद शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाव एवं जागरूकता की जानकारी दी गई। सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने साइबर जागरूकता के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करें।

उन्होंने कहा कि इन दोनों साइबर फ्रॉड काफी एक्टिव है। एपीके फाइल, बिजली मीटर अपडेट फ्रॉड आरटीओ चालान क्रेडिट कार्ड फ्रॉड तरह-तरह के अलग-अलग तरीके से फ्रॉड किया जा रहा है। उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। उन्होंने सभी सोशल मीडिया एप्स में टू स्टेप वेरीफिकेशन चालू रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फर्जी लुभावने विज्ञापनों से सावधान रहने की आवश्यकता है। ओटीपी एवं पासवर्ड एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करें। फर्जी ऑनलाइन गेम्स एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे ठगी से सतर्क रहने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर मौजूद शिक्षक एवं बच्चों को साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं अपने-अपने आस पड़ोस में साइबर को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। थानाध्यक्ष ने कहा कि नशा मुक्ति को लेकर आसपास के बच्चों एवं लोगों को जागरूक करें। नशा से पुरा परिवार बर्बाद हो जाता है। इस मौके पर पीएम श्री 2 हाई स्कूल रामपुर के प्राचार्य अर्जुन कुमार, बिंदा सिंह जंगली सिंह प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार वर्मा, शिक्षक देवानंद सिंह, समेत अन्य शिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।