धोबौली में गेहूं का क्रॉप कटिंग किया गया
बिदुपुर प्रखंड के सहदुलहपुर धोबौली पंचायत में गेहूं का क्रॉप कटिंग किया गया। इसमें अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के अधिकारियों और किसान सलाहकारों ने भाग लिया। हरिवंश नारायण सिंह के खेत में 10×5 मीटर में 15.800 गेहूं का उत्पादन हुआ, जिससे प्रति हेक्टेयर 31.60 क्विंटल उत्पादन दर्ज किया गया।

बिदुपुर। संवाद सूत्र बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत सहदुलहपुर धोबौली पंचायत में गेहूं का क्रॉप कटिंग किया गया। क्रॉप कटिंग के समय अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के संयुक्त निदेशक शैलेंद्र कुमार पाण्डेय,जिला सांख्यिकी अधिकारी श्रवण रजक,सहायक जिला सांख्यिकी अधिकारी शिवानंद भारती, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सुजीत कुमार, कृषि समन्वयक सोनिया कुमारी, किसान सलाहकार प्रेम प्रकाश सिंह,सुनील कुमार, रवि रंजन कुमार, राजीव कुमार, चंद्रकांत ठाकुर, संजीव कुमार,आदि मौजूद थे। सहदुलहपुर धोबौली ग्राम के हरिवंश नारायण सिंह के खेत में क्रॉप कटिंग किया गया। 10×5 मीटर में कुल 15.800 गेहूं का उत्पादन हुआ। 31.60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन दर्ज किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


