पोर्टल 2.0 लागू, बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं होगी ऑनलाइन निगरानी
उपचार, रेफरल एवं फॉलोअप की प्रक्रिया भी पहले की तुलना में आसान हो जाएगी स्वास्थ्य सेवाओं को अब और पारदर्शी, सुलभ व प्रभावी बनाने की तैयारी शुरू

हाजीपुर । एक प्रतिनिधि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) अंतर्गत बच्चों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को अब और पारदर्शी, सुलभ व प्रभावी बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए वेब पोर्टल-2.0 को लागू कर दिया है। इस नई डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से अब कार्यक्रम से जुड़ी सभी गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी जिला से लेकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक की जा सकेगी। इससे बच्चों के उपचार, रेफरल एवं फॉलोअप की प्रक्रिया भी पहले की तुलना में अधिक आसान और व्यवस्थित हो जाएगी।
स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण
जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में मोबाइल हेल्थ टीम के आयुष चिकित्सकों, फार्मासिस्ट और एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आरबीएसके डीईआईसी सह समन्वयक डॉ. शाइस्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नए वेव पोर्टल-2.0 का सुचारु रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य मास्टर डेटा क्रिएशन, इंस्टीट्यूशन मैपिंग और पोर्टल के प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी गई, ताकि इसके माध्यम सुचारू क्रियान्वयन किया जा सके।
रियल टाइम ट्रैकिंग
वेव पोर्टल लागू होने से बच्चों की स्क्रीनिंग से लेकर उनके इलाज तक ट्रैकिंग अब रियल टाइम में हो सकेगी, जिससे रेफर किए गए बच्चों का समय पर इलाज सुनिश्चित होगा। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक सह राज्य प्रतिनिधि सनी प्रसाद ने स्वास्थ्य कर्मियों को पोर्टल के संचालन की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के बताया गया कि इस पोर्टल के जरिए चलंत चिकित्सा दल के सदस्यों का विवरण, माइक्रो प्लान का निर्माण, बच्चों की स्वास्थ्य जांच की स्थिति और चिह्नित व रेफर किए गए बच्चों से संबंधित सभी जानकारी डिजिटल से सुरक्षित रखी जाएगी। - जय प्रकाश
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


