Hajipur News: नप सशक्त स्थायी समिति की हुई बैठक, जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय
Hajipur News: नगर परिषद के सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई, जिसमें आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सार्वजनिक सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना का भुगतान शीघ्र कराने का निर्णय लिया गया। मानसून बाद मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग का कार्य नियमित रूप से करने पर सहमति हुई।

Hajipur News: नगर परिषद के सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक सोमवार को बैठक हुई। नप सभापति डॉ.संगीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शहरवासियों से जुड़े आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सार्वजनिक सुविधाओं के संबंध में महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में निर्णय
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान निर्णय लिया गया कि योजना के प्रथम, 0.1 एवं 0.2 से संबंधित सभी पात्र आवेदकों/लाभुकों का भुगतान यथाशीघ्र कराया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग को आवश्यक पत्र नगर परिषद के माध्यम से भेजने का निर्णय लिया गया, ताकि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर मिल सके। सभी वार्डों में फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा का छिड़काव मानसून के बाद मच्छरों के प्रकोप एवं उससे होने वाली बीमारियों की रोकथाम को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में नियमित रूप से फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाए। इस कार्य को प्रभावी बनाने के लिए सभी माननीय वार्ड पार्षदों से समन्वय स्थापित कर गली-मोहल्लों एवं इंटीरियर क्षेत्रों तक फॉगिंग और एंटी-लार्वा का छिड़काव सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि किसी भी क्षेत्र में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा न रहे。
स्वच्छता की स्थिति
सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव दुरुस्त रखने का निर्णय बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के सभी सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। जिन सार्वजनिक शौचालयों का सैराट बंदोबस्ती हो चुका है, उनके संबंधित टेंडरधारियों को आवश्यक पत्र भेजकर मरम्मती एवं रखरखाव का कार्य कराने का निर्देश देने का निर्णय लिया गया। वहीं,जिन सार्वजनिक शौचालयों का टेंडर नहीं हुआ है,उनकी साफ-सफाई,मरम्मती एवं नियमित देख-रेख नगर परिषद द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में लिए गए इन निर्णयों का उद्देश्य शहर में जनसुविधाओं को बेहतर बनाना, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम करना तथा आम नागरिकों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। -अमिताभ सिंह

