सड़क निर्माण में डायवर्सन के अभाव में ईलाज के पैसा का पड़ा जुर्माना

Feb 27, 2026 01:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

पातेपुर, संवाद सूत्र। पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर नरसंडा पंचायत में शहीद मौजे साहनी के घर तक जाने वाली सड़क शिलान्यास के छह माह बाद शुरू हुई। लेकिन रास्ते में बन रहे पुलिया विवाद नया मोड़ ले...

सड़क निर्माण में डायवर्सन के अभाव में ईलाज के पैसा का पड़ा जुर्माना

पातेपुर, संवाद सूत्र। पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर नरसंडा पंचायत में शहीद मौजे साहनी के घर तक जाने वाली सड़क शिलान्यास के छह माह बाद शुरू हुई। लेकिन रास्ते में बन रहे पुलिया विवाद नया मोड़ ले लिया है। विभाग द्वारा बिना डायवर्सन का पुलिया निर्माण कराई जाने से पुलिया ट्रक, ट्रेक्टर जाने से दरार पड़ गया। गुरुवार की सुबह घर बनाने के लिए बालू से लदी ट्रक ले जाने वाले ग्रामीण को ठिकेदार द्वारा 15 हजार जुर्माना भुगतान किया गया। दिए गए जुर्माना को हनुमान मंदिर में रखवाया। मिली जानकारी अनुसार पातेपुर प्रखंड क्षेत्र में राघोपुर नरसंडा पंचायत मे दो दशकों के बाद बन रहे सड़क का मामला कुछ न कुछ कारणों से सुर्खियों में बना हुआ रहता है।

1971 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए मौजे साहनी के घर तक जाने वाली सड़क का शिलान्यास के छह माह बाद शुरू हुआ। सड़क निर्माण में वार्ड संख्या 06 में बनने वाली पुलिया बालू लदी ट्रक जाने से दो पुलिया क्रैक हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया निर्माण पांच दिन पूर्व किया गया था। पुलिया निर्माण में डायवर्सन नहीं लगाने के कारण ट्रेक्टर, ट्रक जाने से दो पुलिया में दरार हो गया। मुख्यमंत्री संपर्क योजना से विगत चुनाव 25 के एक दिन पूर्व शिलान्यास किया गया था। डेढ़ किलोमीटर तक बनने वाली सड़क ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल महुआ द्वारा किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे उक्त एजेंसी के ठेकेदार द्वारा पहले 48 हजार का जुर्माना लगाया गया। फिर ग्रामीणों के आग्रह थाना की मौजूदगी में 15 हजार रुपए राशि देने की बात कही गई। सामाजिक समझौते के साथ घर बनाने के लिए बालू से लदे ट्रक ले जाने वाली महिला को 15 हजार जुर्माना भुगतान करना पड़ा। मौके पर महिला संगीता देवी ने बताई की सड़क के ठेकेदार द्वारा पुलिया क्रैक होने के बाद 15 हजार जुर्माना भुगतान करना पड़ा। पैड़ में घाव के इलाज के लिए 15000 रुपए मंगवाई थी। ठेकेदार द्वारा 15 हजार रुपए ग्रामीणों के समक्ष पंद्रह हजार रुपए हनुमान मंदिर के निर्माण में दंड रूप मे देना पड़ा। अगर सड़क के निर्माण में डायवर्सन नहीं होने के कारण गाड़ी लाई। अगर ठेकेदार द्वारा डायवर्सन लगाया जाता तो ईलाज का पैसा मंदिर का चंदा में नहीं जाता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।