
सहदेई के बलिया में सड़क बनाने का कार्य शुरू, लोगों में खुशी
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के चकफैज पंचायत के बलिया में करोड़ों रुपए की लागत से बने पुल पर 17 वर्षों के बाद बनाने का कार्य शुरू हुआ।सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के चकफैज...
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के चकफैज पंचायत के बलिया में करोड़ों रुपए की लागत से बने पुल पर 17 वर्षों के बाद बनाने का कार्य शुरू हुआ। जिससे राजापाकर और महनार विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खुशी है। इस सड़क को बनते ही सहदेई प्रखंड क्षेत्र के बलिया और महनार प्रखंड के विशनपुर गांव को हजारों लोगों को आने जाने में सुविधा हो जाएगी। पुल को मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत सहदेई से पटोरी जाने वाली नहर पर बलिया में वर्ष 2008 में पांच करोड़ की लागत से निर्माण कराया गया था। जब यह पुल बना था उस दौरान नहर के पास बसे सैकड़ों लोगों के घरों को हटाकर घर से बेघर किया गया था।
जिसका दंस आज भी लोग झेल रहे हैं। पुल की ऊंचाई करीब 20 फिट से ज्यादा है, लेकिन पुल के एक छोर पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ था। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। सड़क निर्माण को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने कई बार प्रमुखता से खबर छापी, उसके बाद पुल के दूसरे तरफ सड़क बनाने का कार्य 17 वर्षों के बाद शुरू हुआ। ग्रामीण ने बताया कि पुल का निर्माण हुआ था, लेकिन एक तरफ सड़क था और दूसरे तरफ नहीं था। जिसके कारण आवागमन में परेशानी होती थी। सड़क को बन जाने से महनार स्टेशन समेत अन्य जगहों पर जाने के लिए दूरी कम पड़ेगी और हजारों लोगों को सुविधा होगी। दो प्रखंड के हजारों लोगों को आने जाने में होगी सुविधा पुल तक पहुंच पथ बनते ही प्रखंड के हजारों लोगों को आने जाने में सुविधा होगी। पुल पर पहुंच पथ बनाने के लिए पुल निगम एवं ग्रामिण कार्य विभाग के अलावा मंत्री एवं विधायक को सैकड़ों ग्रामिणों ने हस्ताक्षर कर आवेदन दिया था। फिलहाल सड़क को तेजी गति से बनाया जा रहा है, जिससे लोगों में खुशी है। सहदेई-01-सहदेई के बलिया में बनाया जा रहा सड़क।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




