सहदेई और देसरी में कई जगहों पर होली मिलन और होलिका दहन का हुआ आयोजन
सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। प्रखंड कार्यालय पर विकास कुमार के नेतृत्व में कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अन्य पंचायतों में भी इसी प्रकार के समारोह हुए, जहां भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सहदेई प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रखंड कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय पर आयोजित होली मिलन समारोह में कार्यपालक अभियंता मिथलेश कुमार, लोकपाल राघवेन्द्र सिंह, संवेदक रणविजय सिंह, अशोक सिंह, रत्नेश सिंह, अमित कुमार के अलावा अन्य ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। जबकि पोहियार बुजुर्ग पंचायत में समाजसेवी आलोक कुमार,मुखिया सरस्वती कुमारी, मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत में मुखिया मंजु कुमारी, समाजसेवी अरुण कुमार राय, चकजमाल पंचायत में मुखिया विभा कुमारी, समाजसेवी विमल सिंह, पैक्स अध्यक्ष अभिषण सिंह ने पंचायत के वार्ड सदस्य सुनील कुमार समेत अन्य के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक दूसरे को गुलाल लगाया।
वहीं सुल्तानपुर में मुखिया जानती देवी, पूर्व प्रमुख अनिल कुमार राय, राजद नेता श्यामनंदन राय, नयागांव पूर्वी में प्रमुख ममता कुमारी, समाजसेवी अभिमन्यु राय समेत अन्य ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। उधर राजद प्रखंड अध्यक्ष व पूर्व मुखिया पिंकी देवी के आवास पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रविन राय के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं बाजितपुर में जिला पार्षद उपेन्द्र कुमार राय, राजद प्रवक्ता मदन राय ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की बधाई देते हुए भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील किया। इसके अलावा मजरोही उर्फ सहरिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हरेन्द्र राय ने अपने पंचायत के लोगों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की बधाई दिया। उन्होंने कहा कि होली मिलन जैसे कार्यक्रम आपसी रिश्तों को मजबूत करते हैं और विकास कार्यों में सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। होली को लेकर दोनों प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर होली दहन का भी कार्यक्रम आयोजित की गई, सभी जगहों पर प्रशासन मुस्तैद रही। सहदेई-01-सहदेई प्रखंड कार्यालय पर एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली मनाते हुए बीपीआरओ,पंचायत सचिव, डाटा आपरेटर व अन्य।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


