बाबा बसावन स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष के असामयिक निधन पर शोक सभा

Mar 09, 2026 03:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए की गई सामूहिक प्रार्थना दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए की गई सामूहिक प्रार्थना

बाबा बसावन स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष के असामयिक निधन पर शोक सभा

दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए की गई सामूहिक प्रार्थना हाजीपुर। निज संवाददाता स्थानीय पानापुर लंगा स्थित बाबा बसावन स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष चिंतामणि सिंह की असामयिक निधन पर रविवार को ट्रस्ट की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। सभा की अध्यक्षता ट्रस्ट के सचिव सह वरीय अधिवक्ता रामेश्वर राय ने की। उपस्थित लोगों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। शोक सभा में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राम विलास सिंह,सदस्य एवं लोजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह,डॉ.राम नरेश राय, शिव अनुग्रह, प्रेम चंद पंडित, बैद्यनाथ राय, शिव नाथ राय, कार्यालय प्रभारी रघुवीर पासवान सहित दर्जनों स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी संवेदना प्रकट की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।