महमदपुर में स्वच्छता अभियान शुरु, हर घर से होगा कचरा का उठाव
महनार। संवाद सूत्र महनार प्रखंड के महमदपुर पंचायत में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ मुखिया प्रियंका कुमारी ने फीता काटकर किया। राज्य भर में चल रहे इस अभियान के तहत महमदपुर पंचायत को भी कचरा मुक्त और...

महनार। संवाद सूत्र महनार प्रखंड के महमदपुर पंचायत में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ मुखिया प्रियंका कुमारी ने फीता काटकर किया। राज्य भर में चल रहे इस अभियान के तहत महमदपुर पंचायत को भी कचरा मुक्त और स्वच्छ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुखिया प्रियंका कुमारी ने कहा कि पंचायत की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कुल 16 लोगों की नियुक्ति की गई है। इनमें स्वच्छता कर्मी से लेकर पर्यवेक्षक तक शामिल हैं,जो प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड के हर घर से कचरा उठाव का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वच्छता मिशन के चलते अब महमदपुर पंचायत साफ-सुथरा और स्वस्थ वातावरण वाला क्षेत्र बनेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत स्तर पर सफाई कार्य को और प्रभावी बनाने के लिए एक ई-रिक्शा और 11 ठेला खरीदे गए हैं,जिससे कचरा उठाव और निस्तारण में तेजी आएगी। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहना हर नागरिक का कर्तव्य है। जब लोग स्वच्छता अभियान को अपना समझेंगे तभी इसका वास्तविक परिणाम सामने आएगा। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी संतोष कुमार उर्फ भोला मिश्रा, टुनटुन मिश्रा, सुबोध पांडे, मधु शर्मा, जगरनाथ शाह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने इस अभियान का स्वागत करते हुए इसे सफल बनाने का संकल्प लिया। महनार-02-महनार के महमदपुर पंचायत में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करतीं मुखिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


