Chirag Paswan Mourns Death of Manohar Chaudhary s Mother Chinta Devi मृतक के परिजनों से मिलकर केन्द्रीय मंत्री ने दिया सांत्वना, Hajipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsChirag Paswan Mourns Death of Manohar Chaudhary s Mother Chinta Devi

मृतक के परिजनों से मिलकर केन्द्रीय मंत्री ने दिया सांत्वना

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र लोजपा रा.के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के करीबी सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सराय धनेश निवासी मनोहर चौधरी के मां 75 वर्षीय चिन्ता देवी का निधन हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुरSat, 6 Sep 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
मृतक के परिजनों से मिलकर केन्द्रीय मंत्री ने दिया सांत्वना

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र लोजपा रा.के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के करीबी सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सराय धनेश निवासी मनोहर चौधरी के मां 75 वर्षीय चिन्ता देवी का निधन हो गया। उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस लिया। उनके निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और समाजिक एवं विभिन्न राजनीतिक से जुड़े लोगों ने मनोहर चौधरी के घर पर पहुंच कर उनके मां का अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित करते हुए आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। इस दौरान जिला पार्षद उपेन्द्र कुमार राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष रविन राय, पूर्व जिला पार्षद जसवीर सिंह कुशवाहा, लोजपा संसदीय बोर्ड से जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, संसदीय बोर्ड के प्रखंड अध्यक्ष अजय पासवान, संतोष कुमार, देसरी लोजपा रा के प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र पासवान, जिला प्रधान महासचिव अजीत चन्द्रवंशी, कृष्णा सिंह सरदार, लोजपा रा.के प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार उर्फ विट्टु चौधरी,उपाध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, समाजसेवी अरुण राय, संजय सिंह, रंजीत राय, कारु राय, शिक्षक श्रवण कुमार दास के अलावा अन्य मौजूद रहे।

चिन्ता देवी के निधन होने पर केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अंतिम दर्शन दुख व्यक्त किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। चिराग पासवान ने कहा कि चिन्ता देवी उनके मां के सामान थे, उनके निधन से वह काफी दुखी हैं। भगवान से उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार के लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहेंगे। सहदेई-03-केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के सहयोगी सहदेई के सराय धनेश निवासी मनोहर चौधरी के मां निधन होने पर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान व मौजूद अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।