Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsChirag Paswan Honors Martyr Kundan Singh s Family in Rajapakar
शहीद के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

शहीद के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

संक्षेप:

राजापाकर में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शहीद कुंदन सिंह के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कुंदन के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। चिराग ने कहा कि कुंदन का बलिदान व्यर्थ...

Sep 05, 2025 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

राजापाकर,संवाद सूत्र। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान राजापाकर प्रखंड अंतर्गत गौसपुर बरियारपुर गुरुवार की देर शाम पहुंचे और शहीद कुंदन सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित की। शहीद कुंदन कुमार परिवार में एकमात्र कर्ताधर्ता थे। शहीद कुंदन एक किसान परिवार के इकलौते वारिस थे। अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों के साथ बूढ़े माता पिता को छोड़कर देश के सेवा में अपना जान बलिदान कर दिए। माननीय मंत्री ने कुंदन के जीवन से जुड़े पहलुओं की जानकारी परिजनों से विस्तार से ली और स्पष्ट कहा की शहीद कुंदन सिंह का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उनकी शहादत की पूरी जानकारी देश को मिलनी चाहिए और इसके लिए मैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता करूंगा। साथ ही उन्होंने कुंदन के दो छोटे बच्चों के बेहतर शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और कहा कि पार्टी उनके परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी रहेगी। इस अवसर पर पार्टी प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह, युवा प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा, दरोगा पासवान, शंकर पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अशरफ अंसारी, विकास सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, संजय पासवान, कमलेश पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजापाकर-02- शहीद के परिजन से मिलने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान।