Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsChirag Paswan Appeals for Votes in Mahua Crowd Flocks to Support NDA Candidate Sanjay Singh
बिहार और क्षेत्र के विकास के लिए एनडीए प्रत्याशी को जिताएं : चिराग

बिहार और क्षेत्र के विकास के लिए एनडीए प्रत्याशी को जिताएं : चिराग

संक्षेप: महुआ के मुकुंदपुर सिंघाड़ा स्थित खेल मैदान में चिराग पासवान ने संजय सिंह के लिए वोट मांगने सभा का आयोजन किया। हेलीकॉप्टर से पहुंचे चिराग को देखने के लिए बड़ी भीड़ उमड़ी। उन्होंने कहा कि संजय सिंह भारी...

Wed, 22 Oct 2025 09:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

महुआ के मुकुंदपुर सिंघाड़ा स्थित खेल मैदान में पहुंचे चिराग को देखने और सुनने उमड़ी भीड़ लोजपा (रा) प्रत्याशी संजय सिंह को वोट देने की अपील करने पहुंचे थे पार्टी सुप्रीमो चिराग महुआ, एक संवाददाता स्थानीय मुकुंदपुर सिंघाड़ा स्थित महाराणा प्रताप खेल मैदान में बुधवार की अपराह्न लोजपा (रा) सुप्रीमो चिराग पासवान पहुंचे। उन्होंने एनडीए समर्थित और पार्टी प्रत्याशी संजय सिंह को वोट देकर भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। बगैर प्रचार-प्रसार के ही हेलीकॉप्टर से पहुंचे चिराग पासवान को देखने और सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जिससे खेल-मैदान अस्त व्यस्त नजर आया। यहां मुकुंदपुर सिंघाड़ा स्थित मैदान में जैसे ही चिराग पासवान का हेलीकॉप्टर उतरा।

चारों ओर से लोग दौड़कर पहुंच गए और चिराग भैया जिंदाबाद के साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित एनडीए के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। यहां सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जो अपने परिवार को नहीं संभल सका।‌ वह और किसे संभाल पाएगा। उन्होंने महुआ से एनडीए समर्थित और पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह को हेलीकॉप्टर छाप पर वोट देकर भारी मतों से जितने की अपील की। सभा में आए लोगों का उत्साह देखकर चिराग पासवान ने कहा कि यहां की धरती से संजय सिंह भारी मतों से जीतकर विधानसभा में जाएंगे और क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। वे हेलीकॉप्टर से अपराह्न 4 बजे के करीब पहुंचे और 4:15 में निकल गए। कार्यक्रम में प्रत्याशी संजय सिंह ने भी महुआ की विकास और यहां के लोगों की सम्मान के लिए वोट देने की अपील की। इस मौके पर अवधेश सिंह, श्रीकांत पासवान, मनोज सिंह, राजेश सिंह, देवेंद्र पासवान, मिथुन सिंह, सत्येंद्र सिंह, गणेश सिंह, रमैया सिंह, अजय भूषण दिवाकर, उमेश सिंह सहित सभी घातक पांचो दल के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। महुआ - 03 - बुधवार को महुआ के मुकुंदपुर सिंघाड़ा स्थित महाराणा प्रताप मैदान में सभा को संबोधित करते चिराग पासवान।