Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsChild Injured by Heavy Truck in Lalganj Villagers Protest for Accountability
हाइवा की चपेट में आने से एक बालक हुआ घायल

हाइवा की चपेट में आने से एक बालक हुआ घायल

संक्षेप:

लालगंज के खंजाहाचक गांव में एक बच्चा हाइवा के चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गया। कक्षा 6 के छात्र सत्यम कुमार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर सड़क जाम कर...

Sep 02, 2025 10:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

लालगंज, संवाद सूत्र। लालगंज थाना क्षेत्र के खंजाहाचक गांव में मंगलवार को हाइवा के चपेट में आने से एक बच्चा घायल हो गया। राजकीय मध्य विद्यालय खंजाहाचक की छुट्टी होने के बाद बच्चे घर लौट रहे थे। इसी दौरान कक्षा 6 का छात्र सत्यम कुमार,पिता लाल बिहारी सहनी हाइवा ट्रक की चपेट में आ गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और आनन-फानन में उसे स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और खंजहाचक चौक पर सड़क जाम कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सामाजिक कार्यकर्ता कुमोद कुमार सहनी ने बताया कि निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के लिए दिन-रात भारी ट्रकों का आवागमन हो रहा है। पतली ग्रामीण सड़कों पर भी ट्रक चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं,जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कुछ दिन पहले एक महिला घायल हो गई थी। सड़क जाम कर रहे लोगो ने घायल छात्र का पूरा इलाज ट्रक मालिक या फोरलेन निर्माण कंपनी से कराने की मांग की