Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsChhath Puja Preparations in Full Swing Amidst Rising Vegetable Prices
नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व आज से, तैयारियां पूरी

नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व आज से, तैयारियां पूरी

संक्षेप: सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र लोक आस्था के महापर्व छठ पूजन के चार दिवसीय अनुष्ठान की तैयारी अंतिम चरण में है। शुक्रवार को बाजारों में भीड़भाड़ और चहल-पहल बनी रही। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजन के चार...

Sat, 25 Oct 2025 10:19 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र लोक आस्था के महापर्व छठ पूजन के चार दिवसीय अनुष्ठान की तैयारी अंतिम चरण में है। शुक्रवार को बाजारों में भीड़भाड़ और चहल-पहल बनी रही। व्रती महिलाओं ने पूजा स्थल और पूजा के बर्तन की साफ-सफाई की। साथ ही गेहूं की खरीदारी कर उनको साफ करने के साथ ही धोया। रविवार की सुबह तक निर्जला रहकर गेहूं सुखाएंगी। इधर,सुबह से ही सब्जी मंडी और अन्य बाजारों में लोग पहुंचे। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सब्जी के कीमत 30 फीसदी बढ़ी हुई दिखी। स्टेशन चौक सब्जी मंडी में कद्दू 80 से 100 रुपए किलो मिला। वहीं बैगन 60 से 70 बेचा जा रहा है।

शनिवार को व्रती गंगा नदी में स्नान के बाद अरवा,चावल,चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करेंगी। नहाय-खाय में व्रतियों को कद्दू की सब्जी खाना अनिवार्य माना गया है। महंगाई के बाद भी व्रत को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। छठ महापर्व को ले दोनों प्रखंड क्षेत्र के सभी घाटों को साफ-सफाई के साथ रंग बिरंग बल्व, झालर और लाइट से सजाया जा रहा है। घाटों की सजाने का कार्य आंतिम पर है। शेखोपुर के तिवारी पोखर को मुखिया विभा कुमारी और समाजसेवी विमल कुमार सिंह के द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से जीर्णोद्धार कर बेहतर तरिका से बनाया गया है। जिसके चारों ओर छठ महापर्व करने के लिए सीढ़ी बनाई गई है। साथ ही उसे आकर्षक ढंग से रंग-रोगन के साथ सजाया जा रहा है। यह कार्य रमेश कुमार वर्मा के देखरेख में दिनानाथ साह समेत दर्जनों मजदूर पूरा करने में लगे हुए हैं। इस घाट पर गांव के सैंकड़ों व्रती एक साथ व्रत करेगी,जिसको लेकर उत्साह बना हुआ है। मुखिया विभा कुमारी ने बताया गया कि घाट पर चेंजिंग रूम, लाईट, झालर समेत अन्य सुविधाएं रहेगी। उधर क्षेत्र के कई जगहों पर तो घाट सज धज कर तैयार भी हो गया है। जहां सोमवार को डूबते हुए और मंगलवार को उगते हुए सूर्य को व्रती अर्घ्य देंगी। उधर,जो घाट खतरनाक बने हुए हैं,उक्त स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और खतरे का निशान भी बना दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन के निर्देश के अनुरूप घाटों पर निगरानी को ले सीसीटीवी कैमरा भी लगाएं जा रहे है। सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के मुरौवतपुर, सुलतानपुर, नयागांवपूर्वी, गांगा नदी के किनारे बने घाटों पर व्रतियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए है। नयागांव पश्चिमी के वार्ड संख्या 13 में कटाव के कारण यहां पुरा घाट खतरनाक बना हुआ है। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से रोक लगा दी गई है। सीओ अनुराधा कुमारी ने बताया कि खतरनाक बने हुए घाटों पर छठ महापर्व पर अर्ध्य देना मना ही रहेगा। जिसको लेकर सूचना प्रसारण भी की गई है। ताकि कोई यहां पर छठ पर्व नहीं करे,साथ ही पदाधिकारियों के द्वारा निगरानी भी की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र के सलहा,बाजितपुर, सरायधनेश के मंगलहाट चौक और देसरी प्रखंड के उफरौल,गाजीपुर,बभनी मठ,जफराबाद,भिखनपुरा,चांदपुरा, कुड़वा, बभनगामा के अलावा सभी जगहों पर घाट बनकर तैयार हो गए है। आपदा के कारण केला उत्पादन क्षति होने के कारण केला के दाम आसमान छू रहा है। इसके अलावा सेव, नारियल, संतरा, अनानस का भी दाम बढ़ा हुआ है। जिससे लोगों को खरीदारी करने में परेशानी हो रही है। रविवार को व्रती रोटी और गुड़ से बने खीर का भगवान भाष्कर को भोग लगा कर खरना करेंगी। सहदेई-01-छठ महापर्व को ले सहदेई के शेखोपुर स्थित तिवारी पोखर पर बने सीढ़ी घाट को रंग रोरंग कर सजाते हैं लोग। सहदेई-02-छठ महापर्व को ले खरना के प्रसाद बनाने को ले चुल्हा बनाते हुए व्रती। सहदेई-03-छठ महापर्व पर नहाय खाय को ले देसरी बाजार में कद्दू की खरीदारी करते हुए लोग।