Hindi NewsBihar NewsHajipur NewsChhath Puja Challenges Due to Waterlogging at Surya Mandir Ghat Hajipur
सूर्य मंदिर घाट पर इस बार छठ व्रतियों को होगी भारी परेशानी

सूर्य मंदिर घाट पर इस बार छठ व्रतियों को होगी भारी परेशानी

संक्षेप: शहर में जमा बारिश का पानी पोखर में धड़ल्ले से गिराने से सड़क पर चढ़ा दो फीट पानी नगर परिषद के वार्ड नंबर 41 स्थित सूर्य मंदिर घाट पर छठ पूजा के दौरान होगी परेशानी

Tue, 14 Oct 2025 03:05 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नगर परिषद के वार्ड नंबर 41 स्थित सूर्य मंदिर घाट पर इस बार छठ पूजा होने की संभावना कम है। इस बार छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसको लेकर वार्ड 41 के लोग परेशान हैं। लोगों के द्वारा इस समस्या का समाधान करने के लिए नगर परिषद के सभापति डॉ. संगीता कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को मौखिक के साथ-साथ लिखित आवेदन भी दिया गया है, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में चिंता बनी हुई। बीते कुछ दिनों से जिले में हुई मुसलाधार बारिश से शहर में भीषण जलजमाव कायम हो गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

करीब 15 दिन बीत जाने के बाद भी लोगों को जलजमाव से मुक्ति नहीं मिली है। वार्ड 41 के लोग आज भी बारिश के जमे पानी से परेशान हैं। सड़क पर अब भी दो फीट से अधिक सड़ा हुआ पानी लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया बारिश हुए कई दिन बीत गए, लेकिन हमलोगों को जलजमाव से मुक्ति नहीं मिली है। अब हाल ये हो गया है कि शहर का सारा पानी वार्ड 41 के रास्ते निकाला जा रहा है। इससे वार्ड के लोगों के घरों में पानी लगा हुआ है। धीरे-धीरे पानी सड़ने लगा है। लोगों को अब घर में भी रहने में परेशानी हो रही है। ऊपर से आस्था का महापर्व छठ पूजा के महज कुछ दिन बचा है, लेकिन सूर्य मंदिर पोखर में बारिश का पानी जमा है। शहर में जमे बारिश का पानी सूर्य मंदिर पोखर के रास्ते से निकाला जा रहा है। स्थिति ये है कि पोखर पूरी तरीके से भर चुका है और पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर जमा हो गया है। इस घाट पर शहर के कई मोहल्ले में जढ़ुआ बरई टोला, बनारस पट्टी, जेठुई, युसूफपुर, नया टोला, धनौती से छठव्रति पूजा करने के लिए आते हैं, लेकिन इस बार पोखर की स्थिति दयनीय है। लोग पोखर की स्थिति देखकर मायूस होकर लौट जा रहे हैं। 1500 से अधिक व्रति आती हैं पूजा करने स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पोखर पर कई मोहल्ले के करीब 1500 से अधिक व्रति पूजा करने के लिए आते हैं, लेकिन इस बार बारिश का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर जमा हुआ है। सूर्य पोखर पर पिछले दो वर्ष पहले स्थायी सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी। ताकि यहां पर सालों भर पूजा होती रहे। स्थानीय रामवीर चौरसिया ने बताया कि पोखर से दो-दो किलो की एक मछली मरकर सड़क पर आ जाती है। सड़कों पर जमे पानी में कई प्रकार के विषैले जीव जंतु पनप गए है। लोगों की मजबूरी है, इसलिए आते-जाते हैं। इस समस्या का समाधान को लेकर सामूहिक रूप से आवेदन भी दिया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। इस बार सूर्य मंदिर पोखर पर छठ पूजा करने में काफी परेशानी होगी। आवेदन देने वालों में शिवपूजन चौधरी, विवेकानंद कुमार, मानिकचन्द्र प्रसाद, यशवंत चौधरी, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, धनंजय चौधरी, शंकर चौधरी, रामबाबू चौधरी, मिथलेश चौधरी, सुदर्शन कुमार, गोपाल चौधरी, लाल बाबू चौधरी, नितिश कुमार, राजेश कुमार, नन्द किशोर चौधरी, संगम लाल चौधरी, श्याम बाबू चौधरी व अन्य थे। बयान... सूर्य मंदिर पोखर से पानी निकासी को लेकर सभापति और कार्यपालक पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन के आलोक में दो पंपिंग सेट लगाया गया। पानी निकासी की रफ्तार काफी धीमी है। इससे छठ व्रतियों को काफी परेशानी होगी। यूं कहा जाए तो इस बार घाट बनाने में काफी परेशानी होगी, पोखर का पानी भी काफी गंदा हो चुका है। - पूनम चौरसिया, वार्ड पार्षद 41 फोटो : हाजीपुर - 16- नगर परिषद के वार्ड नंबर 41 स्थित सूर्य मंदिर घाट जहां ओवरफ्लो होकर बह रहा पानी।