
चालक सिपाही परीक्षा भर्ती में कदाचार के आरोप में दो गिरफ्तार
हाजीपुर में चालक सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के प्रवेश पत्र पर एक ही व्यक्ति का फोटो लगा था। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में चंदन कुमार और आनंद कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हाजीपुर । नगर संवाददाता केन्द्रीय चयन परिषद की ओर से आयोजित चालक सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान स्थानीय प्रशासन के द्वारा कदाचार के आरोप में दो अभ्यर्थियों को एसडीओ रोड स्थित जीए इंटर विद्यालय परीक्षा केन्द्र से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि दोनों अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर एक ही व्यक्ति का फोटो लगा था। गिरफ्तार अभ्यर्थी चंदन कुमार पिता उपेंद्र पासवान भागलपुर जिले के भागलपुर थाना सबौर गांव निवासी एवं आनंद कुमार पिता कैलाश मंडल भागलपुर जिला के भागलपुर थाना अथगामा गांव निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों अभ्यर्थियों के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज किया और न्यायिक हिरासत भेज दिया।
यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को केन्द्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित चालक सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान जीए इंटर विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर जांच के क्रम में कदाचार करने के संदेह पर दो परीक्षार्थियों का जांच की गई। जांच के दौरान दोनों परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र पर एक ही व्यक्ति का फोटो लगा था। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि परीक्षा में प्रतिरूपण कर कदाचार करने का प्रयास किया जा रहा था। केन्द्र पर प्रतिनियुक्त पुलिस बल ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




