
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मनाया गया 115 वां स्थापना दिवस
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 115 वें स्थापना दिवस के पर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पोहियार शाखा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 115 वें स्थापना...
सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 115 वें स्थापना दिवस के पर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पोहियार शाखा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 115 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक कर्मियों ने केक काटकर बैंक का स्थापना दिवस उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक,रोकर पाल बैंक के सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से शाखा प्रबंधक रोहित कुमार, सहायक प्रबंधक अंकित आनंद एवं मनीष कुमार शर्मा, हेड कैशियर राजाराम शर्मा, देवरिषि कुमार, राहुल कुमार, पूजा कुमारी, रंधीर कुमार, मुरारी कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानवाला के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपने 115 वर्षों के दीर्घकालीन सफर में ग्रामीण एवं शहरी समाज को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ते हुए देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता को सशक्त आधार प्रदान किया है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सकेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने बैंक की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया आमजन के विश्वास का प्रतीक है और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम का समापन बैंक के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना के साथ किया गया। सहदेई-03-सहदेई के पोहियार स्थित सेंट्रल बैंक का 115 वें स्थापना दिवस मनाते हुए बैंक पदाधिकारी व कर्मी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




