
यम का दीप निकाला और की मंगल कामना, दीपावली आज
हनुमान जयंती के साथ रविवार को रंग-बिरंगी रौशनी के बीच छोटी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया नरक चतुर्दशी के नाम से भी जानते हैं, कहते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण ने पापों के प्रतीक नरकासुर का किया था...
हाजीपुर। संवाद सूत्र दीपावली का उत्साह चरम पर है। हनुमान जयंती के साथ रविवार को रंग-बिरंगी रौशनी के बीच छोटी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण पापों के प्रतीक नरकासुर का नाश किया था। लोंगो ने मुख्य तौर पर 4 मुखी दीपक जलाने की परंपरा का निर्वाह करते हुए यमराज की पूजा आराधना कर मंगल कामना की। साथ ही शाम में सोने से पहले यम का दीपक घर से बाहर निकाला। मान्यता है कि इस दिन यम की पूजा करने से अकाल मृत्यु से बच सकता है।

यह मृत्यु के बाद नरक में जाने से बचने का उपाय भी है। आचार्य डॉ राजीव नयन झा ने बताया कि इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान कृष्ण की पूजा करने से रूप सौंदर्य की प्राप्ति होती है। एक अन्य मान्यता के अनुसार राम भक्त हनुमान ने माता अंजनी के गर्भ से इसी दिन जन्म लिया था। इसलिए इस दिन को हनुमान जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। लोंगो ने सोमवार को प्रकाश पर्व दीपावली मनाने की जोशोर से तैयारी की गयी है। बच्चे व युवा खासे उत्साहित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्रभु श्रीराम ने 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या नगरी में वापस लौटे थे। इस खुशियों में भगवान राम के स्वागत के लिए समस्त अयोध्यावासियों ने दीप जलाए थे। हर साल बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ दिवाली मनाई जाती है। साथ में लक्ष्मी गणेश की पूजा भी हर्षोल्लास से मनाते है। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय पञ्चाङ्ग को देखकर हाजीपुर एस डी ओ रोड क्लब घाट अवस्थित बाबा दुख हरण नाथ मंदिर के पुजारी आचार्य डॉ राजीव नयन झा ने पूजन मुहूर्त बताया की पूरे रात्रि भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी की आराधना फलदायी हैं। इसके पहले लोंगो ने आवासीय परिसरों, दुकानों की अहले सुबह से ही साफ सफाई व साज सज्जा में जुटे रहे। मुहल्लों की गलियों की भी सफाई की गई। बाजारों में चहल पहल बढ़ा हुआ था। लोंगो ने आवश्यक पूजन सामग्री के साथ उपहार और मिठाइयों की जम कर खरीदारी की। देर शाम तक लोग रंग बिरंगी बिजली लाइट, मिट्टी का दीपक, बाती, घरौंदा, कुल्हिया, फटाखा, रंगोली, गल्ला, खाता बही आदि की खरीदारी की। इन्सेट... हनुमान जयंती पर मंदिरों में विशेष पूजन हाजीपुर। संवाद सूत्र हनुमान जयंती पर रविवार को शहर के हनुमान मंदिरों व मठ-मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ अराधना की गई। शहर के गांधी आश्रम स्थित पीसी यूनियन गह्वर वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजन किया। सर्वप्रथम हनुमान भक्त अरविंद कुमार और सामाजिक कार्यकर्ता अमरदीप बाबा अहले सुबह वैदिक मंत्रों के बीच रामभक्त हनुमान की प्रतिमा को सिंदूर का लेप के बाद नया वस्त्र, माला एवं जनेऊ पहनाकर पूजा-अर्चना की। वहीं हलवा का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। संध्या में विशेष आरती की गई और आयोजित भंडारा में श्रद्धालु परसाद का आनंद उठाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने पूजन में शामिल होकर हनुमान जन्मोत्सव पर उनकी अराधना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अमरदीप बाबा के अलावे विद्यानाथ, मुकेश शर्मा, राहुल कुमार, लड्डू भाई सहित अन्य युवाओ के अलावे पूजा अर्चना में मंदिर के पुजारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। दूसरी ओर शहर के त्रिमूर्ति चौक मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाई गई। हाजीपुर 03- रविवार को गुदरी बाज़ार में पटाखा की खरीदारी करते लोग हाजीपुर 04- रविवार को दिपावली के त्योहार पर बाजार से मिठाई की खरीदती महिलाएं। हाजीपुर 05-शहर के राजेंद्र चौक पर रविवार को भगवान गणेश- लक्ष्मी की मूर्ति की खरीदारी करते लोगष हाजीपुर 06- नगर के राजेंद्र चौंक पर रविवार को धान का लावा व फरही की खरीदारी के लिए सड़कों पर लगी भीड़ हाजीपुर 07-रविवार को गुदरी बाज़ार में मिट्टी का बर्तन एवं दीया की खरीदारी करते लोग। हाजीपुर 08- दीपावली की पूर्व संध्या पर आकर्षक लाइट व रोशनी से जगमग दिख रहा शहर। हाजीपुर - 15- एक घर से यम का दीपक लेकर बाहर निकालती महिला। हाजीपुर - 16 - छोटी दीपावली के मौके पर फुलझड़ी जलाकर खुशियां मनाते बच्चे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




