
मठ मंदिरों में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
हाजीपुर में शनिवार रात मठ मंदिरों में भगवान कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को रंगीन लाइटों से सजाया गया और विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। मध्य रात्रि में भगवान कृष्ण का...
हाजीपुर । एक प्रतिनिधि शनिवार की रात मठ मंदिरों में विधिविधान और धूमधाम से भगवान कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिरों की रंगीन लाइटों से सजावट की गई थी। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला देर रात तक जारी रहा और रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव पूजा-पाठ कर मनाया गया। स्थानीय नारायणी नदी के तट चद्रालय स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर में महंथ शत्रुध्न दास जी महाराज द्वारा रात मध्य रात्रि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाई गई। मंदिर के अध्यक्ष मनबोधन तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, कन्हैया ठाकुर, चंददेश्वर तिवारी, पंडित सियाराम तिवारी ने सुबह से मंदिर को सजाया और जन्मोत्सव पर्व मनाया।

देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव मनाई जाएगी और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। इसी तरह दिग्घी पूर्वी के ठाकुरबारी में पंडित उमाकांत तिवारी के मंत्रोच्चार के साथ मध्य रात्रि में श्रीकृण जन्माष्टमी मनाया गया। दिग्घी रायनगर चौक स्थित रामजानकी मंदिर, मारुति हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




