लालगंज में सावित्री बाई फुले की मनाई गई जयंती
लालगंज प्रखंड में सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। भीम आर्मी के प्रदेश सचिव शिवशंकर देशमुख और विजय पासवान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने सावित्री बाई फुले के संघर्ष और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने नारी शक्ति, दलित अधिकार, विधवा पुनर्विवाह और बालिका शिक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज प्रखंड में विभिन्न संगठनों द्वारा देश की प्रथम शिक्षिका व नारी शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। एतवारपुर सिसोला पंचायत के वार्ड-14 में सावित्री बाई फुले की जयंती भीम आर्मी के प्रदेश सचिव शिवशंकर देशमुख और विजय पासवान के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि सावित्री बाई फुले नारी शक्ति के लिए हमेशा संघर्ष करती रही। सावित्री बाई फुले दलित पिछड़ों के अधिकार, विधवा पुनर्विवाह और बालिका शिक्षा के लिए जीवन भर संघर्षशील रही। समाज के विरोध, ताना,अत्याचार के बावजूद अपने लक्ष्य से कभी भ्रमित नहीं हुई और सामाजिक चेतना जगाते रहने का काम किया।
कार्यक्रम में विजय कुशवाहा,अजीत कुमार राम, आकाश शर्मा, अमरेश कुमार, सुमन पासवान, छोटू कुमार, मो.राशिद, सरदार मंतोष, कुंदन पासवान, कुंदन चौधरी, विकास कुमार, मोनू पासवान सहित दर्जनों युवक शामिल हुए। वहीं लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-26 नौमी चौक पर सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ऋतिक रोशन, सुमन पासवान, छोटू कुमार, मो.राशिद, सरदार मंतोष, कुंदन पासवान, कुंदन चौधरी, विकास कुमार, मोनू पासवान आदि युवकों सावित्री बाई फुले के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। लालगंज-01-शनिवार को लालगंज में सावित्री बाई फुले की जयंती मनाते युवक।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




