महिला पर्यवेक्षिका की बहाली में देरी होने से अभ्यर्थियों में असंतोष

Feb 28, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

महुआ, समाज कल्याण विभाग द्वारा आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका के पद पर भर्ती के लिए 2019 में आवेदन मांगे गए थे। हालांकि, 7 वर्षों के बाद भी कोई बहाली नहीं हुई है। अभ्यर्थियों ने विभिन्न अधिकारियों और मंत्रियों को आवेदन देकर शीघ्र भर्ती की मांग की है।

महिला पर्यवेक्षिका की बहाली में देरी होने से अभ्यर्थियों में असंतोष

महुआ,एक संवाददाता। समाज कल्याण विभाग के द्वारा आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका की सीधी भर्ती को लेकर लिए गए आवेदन के बावजूद पद पर बहाली नहीं किए जाने से अभ्यर्थियों में असंतोष व्याप्त है। इसको लेकर उन्होंने विभिन्न पदाधिकारियों,विभाग से लेकर मंत्रियों को आवेदन देकर पदों पर बहाली करने की मांग की है। शुक्रवार को यहां अपनी व्यथा सुनाते हुए अभ्यर्थियों ने बताया कि समाज कल्याण विभाग के द्वारा वर्ष 2019 में आईसीडीएस महिला पर्यवेक्षिका के पद पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। जिस पर यहां अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन के 7 वर्ष गुजर गए लेकिन इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए उन्होंने कई बार वरीय पदाधिकारी से लेकर विभाग तक को आवेदन दिया,लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। यहां पर विभिन्न अभ्यर्थियों ने बताया कि जिले में महिला पर्यवेक्षिका के रिक्त रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली की जाए। महुआ-04-अपनी व्यथा सुनाते आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका के अभ्यर्थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।