
बीटेक कॉलेज में आयोजित जॉब कैंपस में 11 अभ्यर्थी हुए चयनित
बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर प्रखंड स्थित चकसिकंदर के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली में कैंपस सिलेक्शन के दौरान उदा मंडी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा के द्वारा 11 छात्र-छात्राओं का...
बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर प्रखंड स्थित चकसिकंदर के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली में कैंपस सिलेक्शन के दौरान उदा मंडी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा के द्वारा 11 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट किया गया। कैंपस सिलेक्शन में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली तथा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर के छात्र-छात्राओं के द्वारा भाग लिया गया। कुल 11 में से 07 छात्र-छात्राएं वैशाली के तथा 04 छात्र-छात्राएं समस्तीपुर के चयनित किए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग,बिहार सरकार के निर्देशन में लगातार छात्र-छात्राओं का कैंपस-सिलेक्शन महाविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के देखरेख में किया जा रहा है।
महाविद्यालय का ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल समय-समय पर सारणी के अनुसार रोजगारपरक प्रतिस्पर्धा,वर्कशॉप, सॉफ्टवेयर ट्रेंनिंग, मांक-इंटरव्यू, स्पेलिंग-टेस्ट, एसे-कंपटीशन, डिबेट, ग्रुप-डिस्कशन, एक्सटेंपर इत्यादि के माध्यम से छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास का सफल प्रयास किया जा रहा है; जिसका सुखद परिणाम सामने आने लगा है। महाविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर डॉ.शिवांगी सक्सेना, प्रो.प्रियंका झा, प्रो.धर्मेंद्र कुमार तथा प्रो.जैनब के द्वारा यह बताया गया कि छात्र-छात्राओं का चयन तीन चरणों में संपन्न किया गया। डॉ. सक्सेना ने बताया कि अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली से राहुल कुमार, ऋषि कुमार, सुनील कुमार, रवीना कुमारी, गौतम कुमार, नितेश कुमार तथा रासबिहारी प्रसाद यादव तथा अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर से रितिक रोशन, राजनंदनी कुमारी, प्रीति कुमारी एवं प्रीति कुमारी को चयनित किया गया है। बिदुपुर-01-गुरुवार को बीटेक कॉलेज आयोजित जॉब कैंपस में अतिथि को मिथिला पेंटिंग भेंट करते छात्र-छात्राएं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




