पुलिस कर्मी ने बस चालक की कर दी पिटाई, विरोध में सड़क जाम

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

गोरौल में बस चालकों ने एनएच-22 पर सड़क जाम कर दिया। चालक सोनू यादव ने आरोप लगाया कि दो पुलिस कर्मी जबरदस्ती बस में बैठ गए और बाद में पैसे मांगने पर मारपीट की। प्रदर्शन के दौरान थानाध्यक्ष ने चालकों को आश्वासन दिया कि कार्रवाई की जाएगी। एक घंटे बाद यातायात फिर से चालू हुआ।

पुलिस कर्मी ने बस चालक की कर दी पिटाई, विरोध में सड़क जाम

गोरौल,संवाद सूत्र। एनएच-22 के गोरौल थाना के सामने बस चालकों ने सड़क जाम कर बवाल काटा। मोतिहारी निवासी चालक सोनू यादव का आरोप था कि दो पुलिस कर्मी सादे लिबास में पुलिस लाइन से जबरदस्ती गाड़ी में बैठ गये। बैठने के समय जब कहा गया कि यह गाड़ी लोकल जगहों पर नहीं रुकती है। इसके बाद भी दोनों नहीं माने और जबरन गाड़ी पर बैठ गये। इतना ही नहीं गोरौल थाना के सामने जबरदस्ती गाड़ी खड़ी कराकर उतर गये। जब पैसा मांगा तो गाली देते हुए मारपीट किया। उसके बाद कई बस चालक सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

यहां तक कि थाने का घेराव भी किया। लगभग एक घण्टे तक यातायात पूर्णतः बाधित रहा। सड़क के दोनों लेन में गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार,अवर निरीक्षक अनील कुमार, अशोक दुबे, सहायक अवर निरीक्षक मो.युसुफ ने प्रदर्शन कर रहे चालकों को समझाते बुझाते हुए यह आश्वासन दिया कि दोनों पुलिसकर्मी को चिन्हित कर कार्रवाई करने हेतु वरीय पदाधिकारी को लिखा जायेगा। तब जाकर बस कर्मियों ने अपनी अपनी गाड़ी लेकर चले गये। उसके बाद यातायात को चालू कराया गया। गोरौल-01-सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाते थानाध्यक्ष व अन्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।