महुआ के परसौनिया में एक घर से चोरों ने की भीषण चोरी

Jan 14, 2026 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

बेटी को इलाज करने गए गृह स्वामी और चोरों ने कर लिया हाथ साफ बुधवार को घर पहुंची तो टूटा ताला और बिखरा सामान देख रह गई सन्न

महुआ के परसौनिया में एक घर से चोरों ने की भीषण चोरी

महुआ, एक संवाददाता बेटी का इलाज कराने के लिए गए और इधर, खाली घर देखकर चोरों ने कर दिया अपना हाथ साफ। चोरी की घटना को अंजाम चोरों ने मंगलवार की रात महुआ थाने के परसौनिया में दिया। बुधवार को जब घर के लोग अस्पताल से घर पहुंचे तो टूटा ताला और सामान बिखरा देख दंग रह गए। चोरी उक्त गांव के वार्ड संख्या 03 निवासी अलमुद्दीन के घर में हुई। सकीना खातून ने बताया कि वह अपनी पुत्री को इलाज करने के लिए अस्पताल लेकर गई थी। वहां रात अधिक हो जाने के कारण घर नहीं लौटी। इधर, बुधवार को जब घर पहुंची तो टूटा ताला और बिखरा सामान देख सन्न रह गई।

चोर घर के पेटी, बक्सा, अलमीरा तोड़कर उसमें रखे गहने, नगदी और कीमती कपड़े ले गए। वहीं पानी चलाने वाला मोटर भी चोर खोल लिए। भुक्तभोगी के अनुसार घर से करीब 10 लाख के सामान की चोरी हुई है। इस घटना की सूचना महुआ थाने को भी दी गई है। घर में भीषण चोरी की घटना से भुक्तभोगी का रो-रोकर हाल हो गया। सूचना पर डायल 112 और महुआ थाने की पुलिस पहुंची। यहां पुलिस ने घटना की तहकीकात कर रही है। महुआ - 03 - महुआ के परसौनिया में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान और गहने का खाली डब्बा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।