Hajipur News: घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, कपड़े चुराए
Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र में चोरों ने स्पेशल ब्रांच के कर्मी के घर लाखों रुपए के जेवरात, कपड़े और महत्वपूर्ण कागजात चुराए। चोरों ने करीब 9.60 लाख रुपए मूल्य का सामान चुराया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बाजितपुर चकस्तूरी पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित बाजितपुर डुमरी गांव में चोरों ने स्पेशल ब्रांच में कार्यरत एक कर्मी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात समेत कपड़े और महत्वपूर्ण कागजात चोरी कर लिया। चोरों ने बाजितपुर डुमरी गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह,पिता अच्युतानंद सिंह,ने स्पेशल ब्रांच में योगदान दिया था।
घटना का विवरण
योगदान के अगले ही दिन उन्हें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी पर लगाया गया था।ड्यूटी पूरी करने के बाद जब वे घर लौटे तो घर के अंदर के कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए।घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था।जांच करने पर पता चला कि चोर घर में रखे करीब 9.60 लाख रुपए मूल्य के जेवरात,कपड़े और महत्वपूर्ण कागजात लेकर फरार हो गया। जेवरात उनकी बच्ची की शादी के लिए सुरक्षित रखे गए थे।
लोगों की सुरक्षा के प्रति चिंता
घर मे कोई अन्य सदस्य नहीं रहते है।घटना को अंजाम देने के बाद चोर घर में हथौड़ी,पेचकस और मोटा लोहे का रड आदि छोड़ गए।आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं औजारों की मदद से चोरों ने ताला और अन्य सामान तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद सहदेई बुजुर्ग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू किया।पुलिस ने घटनास्थल से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजारों को बरामद किया है।आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है। स्पेशल ब्रांच कर्मी के घर हुई इस चोरी के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। राजेश


