राष्ट्रीय लोक अदालत : बीएसएनएल ने बकायेदारों को भेजा नोटिस

May 06, 2026 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

हाजीपुर में बीएसएनएल ने 390 बकायेदार उपभोक्ताओं को बकाया टेलीफोन बिल के लिए नोटिस भेजा है। कुल बकाया 21 लाख 82 हजार 221 रुपये है। उपभोक्ताओं को विशेष छूट के साथ भुगतान करने का अवसर दिया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई को आयोजित की जाएगी, जहां वे अपने बकाया का समाधान कर सकते हैं।

राष्ट्रीय लोक अदालत : बीएसएनएल ने बकायेदारों को भेजा नोटिस

हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया टेलीफोन बिल वसूली के लिए नोटिस भेजा है। बीएसएनएल ने 390 बकायेदार उपभोक्ताओं पर लंबे से मोटी रकम बकाया बताया गया है। इन उपभोक्ताओं पर 21 लाख 82 हजार 221 रुपये बकाया है। यह जानकारी बीएसएनएल के क्षेत्रीय परिचालन प्रमुख आनंद कुमार ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि बकायेदार उपभोक्ताओं से विशेष छूट के साथ बकाया का भुगतान करने का मौका दिया है। क्षेत्रीय परिचालन प्रमुख ने बताया कि संबंधित वादों के निष्पादन के लिए 09 मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।

जिसमें विशेष छूट का लाभ उठा सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में 09 मई को पूर्वाह्न 10.30 बजे आकर बकाया बिल व वादों का समाधान करा सकते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिन बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस मिला है या जिनके पास टेलीफोन बिल का बकाया है,वे सभी लोक अदालत में आकर विशेष छूट का लाभ उठाते हुए बकाया बिलों का भुगतान कर सकते हैं। - जय प्रकाश

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।