दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

May 06, 2026 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

गोरौल के विशुनपुर अड़रा गांव में विवाहिता सीमा देवी को दहेज के लिए उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति शिवम् ने दूसरी शादी कर ली है। विवाहिता ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है, जिसमें ससुराल वालों पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप है।

दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

गोरौल । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के विशुनपुर अड़रा गांव में दहेज की खातिर एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके साथ ही उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली है। इस मामले में विवाहिता सीमा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आरोप लगाया है कि उसकी शादी थाने के ही बहादुरपुर गांव निवासी शिवम् कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार वर्ष 2019 में हुई थी। शादी के समय उपहार स्वरूप दो लाख नगद ,गहना ,कपड़ा , फर्नीचर सहित अन्य सामान दिया गया था। शादी के बाद सब-कुछ ठीक-ठाक चल रहा था और पीड़िता को एक पुत्र भी हुआ।

उसके बाद से ससुराल वालों ने मायके से बुलेट मोटरसाइकिल मांग कर लाने का दबाव डालना शुरू कर दिया। पीड़िता ने गरीबी का हवाला देते हुए इंकार करने पर सभी ने मारपीट शुरू कर दिया। इतना ही नहीं तकिया से मुंह दबाकर जान मारने का प्रयास भी किया। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया कि उसके पति शिवम् ने दूसरा विवाह कर लिया। इस वजह से हमेशा मारपीट करता रहता है। इस मामले में शिवम् कुमार, जयमंगल महतो, अवधेश कुमार, मुनिया देवी सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। - शैलेंद्र पांडेय

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।