
विवि ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में किया आंशिक संशोधन
सभी 17 परीक्षा केंद्रों पर एमआईसी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण शुरू 18 जनवरी को आयोजित माइनर विषय की परीक्षा अब एक फरवरी को होगी 21 जनवरी को होने वाली एइसी विषयों की परीक्षा 31जनवरी को आयोजित की जाएगी
हाजीपुर। संवाद सूत्र बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक सत्र 2025-29 के प्रथम सेमेस्टर की सैद्धान्तिक परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। जिसमें 18 जनवरी को आयोजित माइनर विषय की परीक्षा अब एक फरवरी को एवं 21 जनवरी को होने वाली एइसी विषयों की परीक्षा 31जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूर्व निर्धारित समय पर होगी। इधर, शनिवार को मेजर विषय के बाद माइनर विषय की परीक्षा सभी 17 केंद्रों पर शांतिपूर्ण शुरू हुई। किसी भी केंद्र से कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। परीक्षा के दौरान शिक्षकों ने लगातार परीक्षार्थियों पर निगरानी रखी। माइनर विषय में प्रथम पाली में ग्रुप ए में इतिहास, फारसी, मैथिली, इलेक्ट्रॉनिक्स, बांग्ला, भोजपुरी, एलएसडब्ल्यू और द्वितीय पाली में ग्रुप बी-राजनीति विज्ञान, एआईएच एंड सी, लेखा एवं वित्त, उर्दू, संस्कृत, संगीत, मानव संसाधन प्रबंधन विषय की परीक्षा विद्यार्थियों ने दी।
कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण संचालित की गई। परीक्षा कक्ष में कॉपी वितरण के बाद विक्षको ने विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार बच्चों को पूरी जानकारी दी। उन्होंने ओएमआर सीट को सावधानी पूर्वक पूरी तरह से भरने का निर्देश दिया। जिन परीक्षार्थियों को ओएमआर भरने में कठिनाई हो रही थी उसे शिक्षकों ने सहयोग किया। विदित है कि परीक्षा में 55 डिग्री कॉलेजों के 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। डीसी कॉलेज हाजीपुर परीक्षा केंद्र पर प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। बच्चों को विश्वविद्यालय के निर्देश से अवगत कराते हुए ओएमआर सीट ठीक से भरने के निर्देश दिए गए है। दो सत्रों से परीक्षा का पैटर्न बदल गया है। बच्चों को सिलेबस के अनुसार प्रश्नों की तैयारी करे और उतना ही जवाब दे जितना प्रश्नों में पूछा गया है। वहीं वैशाली महिला कॉलेज हाजीपुर परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक व प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार सिंह के मार्गदर्शन में परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संचालित की गई। उन्होंने कहा की परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर लिखने का प्रयास करें। डीसी कॉलेज, आरएन कॉलेज, एनएन कॉलेज, एलएन कॉलेज भगवानपुर, नितेश कुमार स्मारक महाविद्यालय, पहाड़पुर तोई, सहदेई बुजुर्ग, बी.एम.डी.कॉलेज, दयालपुर, लालगंज कॉलेज लालगंज, अवध बिहारी सिंह कॉलेज लालगंज, सुखदेव मुखलाल डिग्री कॉलेज हाजीपुर आदि परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित की गई। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि ले जाने की इजाजत नहीं दी गई परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पहले सघन जांच की गयी। केंद्र के मुख्य गेट पर प्रवेश पत्र और परीक्षा में प्रयुक्त होने वाले सामानों के अतिरिक्त कुछ भी ले जाने की इजाजत नहीं दी गयी। परीक्षा कक्ष में भी बार बार कदाचार व ताक झाक न करने की चेतावनी दी गयी। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि ले जाने की भी इजाजत नही दी गयी। इसके पहले डिस्प्ले बोर्ड से परीक्षार्थियो ने आवंटित कक्ष व रोल नंबर की जानकारी ली और केंद्र में प्रवेश किया हाजीपुर - 15- डीसी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




