हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर गोष्ठी का आयोजन
राघोपुर। संवाद सूत्र हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर गोष्ठी का आयोजनहमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर गोष्ठी का आयोजनहमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर गोष्ठी का आयोजन

राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा राघोपुर पूर्वी पंचायत एवं रामपुर श्यामचंद पंचायत में शुक्रवार को संविधान गौरव अभियान के तहत हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के तहत संविधान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा से उनका सम्मान किया है। भाजपा नमामि गंगे प्रदेश सह संयोजक गौतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर की 1956 में मृत्यु हुई और उसके 34 वर्ष बाद 1990 में भारत रत्न मरणोपरांत दी गई। जबकि कांग्रेस के दो-दो प्रधानमंत्री ने खुद के ही जीवित रहते हुए भारत रत्न प्राप्त किया। भाजपा पूर्वी मंडल में कार्यक्रम का अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह एवं संचालन ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निरंजन शाह, वहीं पश्चिमी मंडल के कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिव शंकर यादव एवं संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मुकेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता गौतम सिंह, ललन प्रसाद सिंह, राम बच्चन राय, मनोज कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, अरुण दास, राकेश दास, मुकेश दास सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। राघोपुर-02-भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारा संविधान स्वाभिमान के तहत संविधान पर गोष्ठी का आयोजन में शामिल।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।