भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान चलाया
हाजीपुर में भाजपा महापर्व के तहत मालीपुर विंद टोला में सदस्यता अभियान चलाया गया। उपाध्यक्ष किशोर कुणाल नन्हक ने बाढ़ राहत, सड़क और बिजली समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी...

हाजीपुर । एक प्रतिनिधि शहर के मालीपुर विंद टोला में लोगों के बीच भाजपा महापर्व के तहत विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान के दौरान जिला किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष किशोर कुणाल नन्हक ने सर्वप्रथम टोला के लोगों के बातों को सुना जिसमें बाढ़ राहत, सड़क, नलजल एवं बिजली समस्या को शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने स्थानीय लोगों के समस्याओं को नगर परिषद, विधायक एवं जिलास्तर से ले जाकर निराकरण कराने का भरोसा दिया। उपाध्यक्ष नन्हक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार चल रही है। केन्द्र सरकार के साथ राज्य सरकार भी सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए अनेक योजनाएं जमीन पर है, जैसे मुक्त राशन, किसान सम्मान निधि योजना, विश्वकर्मा योजना, आवास योजना, आयुष्मान, शिक्षा समेत अनेक योजना शामिल है। उन्होंने कहा कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


