उपभोगतावादी संस्कृति के खिलाफ बैकुंठ शुक्ल आज भी प्रासंगिक

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

हाजीपुर में शहीद-ए- आजम भगत सिंह विचार मंच द्वारा बैकुंठ शुक्ल के 92वें शहादत दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैचारिक गोष्ठी, कवि गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी ने कहा कि बैकुंठ शुक्ल की प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है।

उपभोगतावादी संस्कृति के खिलाफ बैकुंठ शुक्ल आज भी प्रासंगिक

हाजीपुर । संवाद सूत्र शहीद-ए- आजम भगत सिंह विचार मंच की ओर से अदलपुर हाजीपुर में बैकुंठ शुक्ल के 92वां शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिक समाजवाद पर वैचारिक गोष्ठी, कवि गोष्ठी एवं जन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता मंच संयोजक मनोज भूषण एवं संचालन डॉ. नंदू दास ने किया।

कार्यक्रम में विचार-विमर्श

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी ने कहा कि भूमंडलीकरण एवं बाजारवाद के दौर में उपभोक्तावादी संस्कृति के खिलाफ युवा पीढ़ी के बीच बैकुंठ शुक्ल आज भी प्रासंगिक हैं। वरिष्ठ शिक्षविद् एवं किरण मंडल के अध्यक्ष प्रो. दामोदर सिंह ने कहा कि आजादी के दीवाने को आज की युवापीढ़ी भूल रही है, भारत मां की सुरक्षा के लिए बैकुंठ शुक्ल के जीवनी को पढ़ आत्मसात करने की आवश्यकता है। रंगकर्मी एवं साहित्यकार डॉ. सुधांशु कुमार चक्रवर्ती ने कहा कि रील संस्कृति और इंस्टाग्राम के दौर में बैकुंठ शुक्ल की जीवनी को एक रील के रूप में तैयार कर युवापीढ़ी के बीच फेस बुक एवं इंस्टाग्राम पर रखने की आवश्यकता है। अध्यक्षता करते हुए मंच संयोजक मनोज भूषण ने कहा कि आज बैकुंठ शुक्ल जिंदा होते तो देश में वैज्ञानिक समाजवाद का परचम लहराता।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद

इस गोष्ठी में अशोक कुमार ठाकुर, दीन बंधु प्रसाद ,पूर्व सी ओ अरुण कुमार राय , पूर्व मुखिया फकीरा सिंह,सतीश कुमार सिंह ,कुंदन सिंह,इंद्र देव राय,शंभू सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। लोगों ने काव्य गोष्ठी और गीत संगीत का आनंद लिया इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में रविन्द्र कुमार रत्न ,डॉ.शिव बालक राय प्रभाकर ,डॉ. नंदू दास, मनोज भूषण ,डॉ. सुधांशु कुमार चक्रवर्ती, विजय महाराज आदि ने अपनी जन पक्षीय रचनाओं से श्रोताओं से खूब तालिया बटोरी। देर रात्रि तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजय महाराज ,मुकेश शर्मा ,डॉ .नंदू दास ने अपनी गीतों एवं गजलों से रात्रि को खुशनुमा बना दिया।- अमरेश श्रीवास्तव

सामान्य प्रश्न

बैकुंठ शुक्ल के शहादत दिवस का आयोजन किसने किया?
बैकुंठ शुक्ल के 92वें शहादत दिवस का आयोजन शहीद-ए- आजम भगत सिंह विचार मंच ने किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।