अपराधियों ने युवक पर की फायरिंग, खोखा बरामद
हाजीपुर में बाइक सवार अपराधियों ने युवक पर फायरिंग की, लेकिन गोली उसकी बाइक पर लगी। युवक भागने में सफल रहा और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे बरामद किए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर रही है।

हाजीपुर । नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के अस्तिपुर मोड़ के पास मंगलवार की रात लूटपाट के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली युवक की बाइक पर लगी। गोली चलते देख युवक किसी तरह से भाग निकला और जान बचाई। युवक ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस एवं सदर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गौसपुर इजरा गांव निवासी भोला कुमार हाजीपुर में ड्यूटी करता है। प्रत्येक दिन की तरह वह अपनी ड्यूटी पूराकर अपने घर लौट रहा था।
इसी दौरान अस्थिपुर मोड़ के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही भोला कुमार अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया एवं घटना की जानकारी सदर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से पांच खोखा बरामद किया। पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी वीडियो फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


