तेल लेकर निकल रहे वाहन से टकराकर बाइक सवार घायल

Feb 28, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

महुआ में शुक्रवार को एक बाइक सवार एक वाहन से टकरा गया, जिससे उसे चोटें आईं। घटना बेलकुंडा पेट्रोल पंप के पास हुई। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने गोविंदपुर पंचायत में ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इसके अलावा, मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण अस्पतालों में मौसमी रोगियों की संख्या बढ़ रही है।

तेल लेकर निकल रहे वाहन से टकराकर बाइक सवार घायल

महुआ। पंप से तेल लेकर निकल रहे वाहन से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार की अपराह्न महुआ हाजीपुर सड़क पर बेलकुंडा पेट्रोल पंप पर घटी। महुआ की ओर से हाजीपुर जा रहे बाइक सवार उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जब पंप से तेल भर कर वाहन चालक सड़क पर निकल रहा था। उक्त जगह पर सड़क मोड़ होने के कारण सामने निकल रहे गाड़ी को नहीं दिखने के कारण बाइक की टक्कर हो गई। लोगों ने बताया कि भगवान का शुक्र था कि बाइक की स्पीड कम होने के कारण घटना में सिर्फ चोटें आई। लोगों ने यह भी बताया कि सड़क मोड़ होने के कारण उक्त जगह पर अक्सर घटनाएं होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्टेट बैंक की सीएसपी शाखा का हुआ उद्घाटन महुआ। लोगों को बैंकिंग सुविधा देने के उद्देश्य से स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा का उद्घाटन शुक्रवार को प्रखंड की गोविंदपुर पंचायत के हुसेनीपुर में किया गया। इस मौके पर लोगों को इस सीएसपी से बैंकिंग सुविधा लेने की अपील की गई। केंद्र का उद्घाटन स्वयंसेवी संस्था संजीवनी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक राकेश आनंद,गौरव कुमार सिंह और एसबीआई के शाखा प्रबंधक संजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर रजनीश कुमार सिंह, मुखिया मिंटू राय, पूर्व मुखिया विजय राय, आलोक, रितेश, कामेश्वर सिंह, एबी सिंह, रंधीर, रामनरेश, मुकेश आदि उपस्थित थे। ऑटो से टकराकर स्कूटी सवार पति-पत्नी घायल महुआ। आटो से टकराकर स्कूटी सवार पति पत्नी घायल हो गए। यह घटना पूर्वाहन करीब 10 बजे महुआ वैशाली विद्यालय के पास घटी। मंगरू चौक की ओर से महुआ की तरफ जा रहे स्कूटी सवार पति-पत्नी उस वक्त ऑटो से टकराकर घायल हो गए। जब ऑटो चालक ने एकाएक ब्रेक मार दी। इसमें पीछे से जा रहे महुआ के कढनिया निवासी स्कूटी सवार दंपति टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायलों को लोगों ने उठाकर इलाज कराया। अस्पतालों में बढ़ रहे मौसमी रोगी महुआ। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण अस्पतालों में मौसमी रोगियों की भीड़ हो रही है। शुक्रवार को यहां सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में मौसमी रोग से ग्रसित मरीज अधिक रहे। यहां पर इलाज करें डॉ महेश चौधरी, डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ सुरविन्द कुमार सिंह, डॉ वी दयाल सिंह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण कुमार आदि ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण फ्लू के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। इस वक्त वायरल बुखार, सर्दी, खांसी, पेट की बीमारी, हड्डी नस का दर्द, बच्चों में निमोनिया के अधिक शिकायत मिल रही है। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चे कल दिखाएंगे प्रतिभा महुआ। विज्ञान प्रदर्शनी में रविवार को बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन टाड़ा सिंघाड़ा स्थित संत जोसेफ स्कूल में पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह द्वारा किया जाएगा। शुक्रवार को जानकारी देते हुए स्कूल के इंचार्ज सत्येंद्र कुमार सिंह व सीमा सिंह ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन स्कूली बच्चों द्वारा किया जा रहा है। जिसमें वह अपनी दिमागी प्रतिभा को विभिन्न प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।