स्नातक तृतीय सेमेस्टर की सैद्धान्तिक परीक्षा 8 मई से होगी शुरू

May 06, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

स्नातक सत्र -2024-28 की परीक्षा 8 मई से दो पालियों में 20 मई तक संचालित की जाएगी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा से संबंधित निर्देश जारी कर दिए विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर-3...

स्नातक तृतीय सेमेस्टर की सैद्धान्तिक परीक्षा 8 मई से होगी शुरू

हाजीपुर । संवाद सूत्र स्नातक सत्र 2023-27 सेमेस्टर -5 की समाप्ति के बाद बाद बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक सत्र 2024-28 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। तृतीय सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा 8 मई से दो पालियों में शुरू होगी। परीक्षा 20 मई तक संचालित की जाएगी। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा से संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार सैद्धान्तिक परीक्षा की सभी तैयारियों पूरी कर ली गयी हैं। वैशाली जिले में करीब 22 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर-3 सत्र 2024-28 में 5 पाठ्यक्रम समूह के लिए 16 ग्रुप निर्धारित किया है। जिसकी परीक्षा अलग-अलग तिथियों में होगी। परीक्षा दो पाली प्रथम पाली 9 से 12 एवं दूसरी पाली एक से 4 बजे तक संचालित होगी। मेजर व माइनर विषय के साथ एमडीसी, एमआइएल, एईसी में विषयों को बांटा गया है। सभी भागों के विषयों को ग्रुप ए,बी,सी,डी, ई, एफ,जी, एच, आई, जे, के, एल, एम, एन, ओ, पी, क्यू, आर, एस, टी में सम्मलित किया गया है। इसकी परीक्षा अलग-अलग तिथियों में होगी। विषयों की सैद्धान्तिक परीक्षा 8 से 11 मई, माइनर विषयों की परीक्षा 12 से 13 मई, एमडीसी विषय की परीक्षा 14 से 15 मई, एईसी की परीक्षा 16 से 17 मई एवं एसईसी कोर्स की परीक्षा 18 से 19 मई तक होगी। कमन्यूकेशन ऑफ प्रोफेशनल लाइफ की परीक्षा 20 को होगी।

परीक्षा कार्यक्रम

प्रमुख पाठ्यक्रम समूह (एमजेसी) में विषय के ग्रुप ए-राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, दर्शनशास्त्र, मैथिली, गृह विज्ञान, एआईएच एंड सी, अंग्रेजी, बी-भूगोल, उर्दू, वनस्पति विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, फारसी, संस्कृत, बांग्ला, एलएसडब्ल्यू, लेखा एवं वित्त, अर्थशास्त्र, सी - भौतिकी, हिंदी, गणित, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, विपणन, डी-इतिहास, संगीत, भोजपुरी, मानव संसाधन प्रबंधन, प्राणीशास्त्र लघु पाठ्यक्रम समूह (एमआईसी) ई-दर्शनशास्त्र, लेखांकन एवं वित्त, गणित, एआईएच एवं सी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, एफ -अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, फारसी, एलएसडब्ल्यू, भोजपुरी, संगीत, बांग्ला, जी-इतिहास, मानव संसाधन प्रबंधन, मैथिली, इलेक्ट्रॉनिक्स, एच-समाजशास्त्र, उर्दू, प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, हिंदी, विपणन, गृह विज्ञान बहुविषयक पाठ्यक्रम समूह (एमडीसी) आई- राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, मनोविज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान जे-हिंदी, एलएसडब्ल्यू, मैथिली, फारसी, संगीत, गणित के - अंग्रेजी, उर्दू, भोजपुरी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, भूगोल, वायुमंडलीय एवं अंतरिक्ष विज्ञान, विज्ञान का इतिहास एवं दर्शन, विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का परिचय, मेसोस्कोपिक पदार्थ, खेल विज्ञान, रोजमर्रा की जिंदगी में रसायन विज्ञान एल- दर्शन, एआईएच एंड सी, गृह विज्ञान, लेखा एवं वित्त, मानव संसाधन प्रबंधन, विपणन, इलेक्ट्रॉनिक्स, बागवानी पद्धतियां आपदा जोखिम प्रबंधन पाठ्यक्रम (एईसी कोर्स) के लिए समूह एम-मेजर (एमजेसी) राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, दर्शनशास्त्र, मैथिली, गृह विज्ञान, एआईएच एंड सी, अंग्रेजी एन-मेजर (एमजेसी) - भूगोल, उर्दू, वनस्पति विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, फारसी, संस्कृत, बांग्ला, एलएसडब्ल्यू, लेखांकन, अर्थशास्त्र ओ- मुख्य विषय (एमजेसी) - भौतिकी, हिंदी, गणित, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, विपणन पी - स्नातकोत्तर विषय (एमजेसी) - इतिहास, संगीत, भोजपुरी, मानव संसाधन प्रबंधन, प्राणीशास्त्र एसईसी पाठ्यक्रम समूह - (व्यावसायिक जीवन में संचार) क्यू-मेजर (एमजेसी) - राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, दर्शनशास्त्र, मैथिली, गृह विज्ञान, एआईएच एंड सी, अंग्रेजी आर- मेजर (एमजेसी)-भूगोल, उर्दू, वनस्पति विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, फारसी, संस्कृत, बांग्ला, एलएसडब्ल्यू, लेखा एवं वित्त, अर्थशास्त्र एस - स्नातक (एमजेसी) - भौतिकी, हिंदी, गणित, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, विपणन टी-मेजर (एमजेसी) - इतिहास, संगीत, भोजपुरी, मानव संसाधन प्रबंधन, प्राणीशास्त्र सघन जांच के बाद केंद्र में मिलेगा प्रवेश परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पहले सघन जांच की जाएगी। केंद्र के मुख्य गेट पर प्रवेश पत्र और परीक्षा में प्रयुक्त होने वाले सामानों के अतिरिक्त कुछ भी ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बैग आदि समानों के साथ पहुंचने वाले परीक्षार्थियो से बैग जमा करवाया जाएगा। सीसी टीवी से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जायेगी। किसी तरह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि ले जाने की भी इजाजत नही होगी।

परीक्षा के लिए निर्देश

परीक्षार्थियों के लिए विश्वविद्यालय का निर्देश - परीक्षा कार्यक्रम को अच्छी तरह समझ लें औरअपने सभी विषयों के परीक्षा कार्यक्रम को तिथिवार एवं पालीवार (सिटिंग वाइस) अलग कागज पर लिख कर रख लें। - यदि कार्यक्रम को समझने में कोई संशय हो तो अपने महाविद्यालय के शिक्षकों से उसे दूर कर लें। - परीक्षा में ओएमआर सहित उत्तर-पुस्तिका (कॉपी) दी जाएगी उसमें अपने रोल नंबर एवम् प्रश्न पत्र की पेपर आईडी (प्रत्येक प्रश्न पत्र पर अंकित रहेगा) सहित अन्य विवरणों को सावधानी पूर्वक दिए गए निर्देश के अनुरूप भरें एवम् सभी गोलों को भरें । - ओएमआर में रोल नंबर एवम् प्रश्न पत्र की पेपर आईडी के गोलों को बहुत ही सावधानी से भरें, अन्यथा परीक्षा फल प्रकाशित नहीं हो पाएगा। - अपने प्रवेश पत्र पर निर्दिष्ट स्थान पर प्रतिदिन पेपर आईडी एवम् अपने उत्तरपुस्तिका का सीरियल नंबर सावधानी पूर्वक स्पष्ट रूप से अंकित कर लें। - परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 45 मिनट पहले पहुंचे। - परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाना वर्जित होगा - अमरेश

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

परीक्षा कब शुरू होगी?
परीक्षा 8 मई से शुरू होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।