बीए थर्ड सेमेस्टर द्वितीय पाली की परीक्षा रद्द होने से बढ़ी परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

कॉलेज प्रशासन ने परीक्षार्थियों को समझा-बुझाकर किया शांत विश्वविद्यालय द्वारा पुनः जारी की जाएगी परीक्षा की अगली तिथि

बीए थर्ड सेमेस्टर द्वितीय पाली की परीक्षा रद्द होने से बढ़ी परेशानी

महुआ, एक संवाददाता बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर की ओर से ली जा रही स्नातक थर्ड सेमेस्टर द्वितीय पाली की परीक्षा सोमवार को अचानक रद्द कर दी गई। यह सूचना परीक्षा देने के लिए पहुंचे परीक्षार्थियों को जैसे ही मिली। वे आक्रोशित और परेशान हो गए। बाद में कॉलेज प्रशासन ने समझा-बुझाकर शांत करवाया। सोमवार को प्रथम पाली में राजनीतिक विज्ञान, गृह विज्ञान, रसायन, अंग्रेजी की परीक्षा ली गई। वहीं द्वितीय पाली में होने वाली भूगोल, उर्दू, वनस्पति विज्ञान, संस्कृत, अकाउंट एवं फाइनेंस की परीक्षा को रद्द कर दी गई। यहां निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा परीक्षा केंद्र पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. शिव शरण सिंह, प्रो. मिथिलेश, प्रो अरविंद झा, डॉ संजय कुमार सिंह, महेश चौधरी आदि ने परीक्षार्थियों को शांत किया।

परीक्षार्थियों का कहना था कि जब परीक्षा को रद्द ही करनी थी तो इसकी कम से कम एक दिन पूर्व सूचना देनी चाहिए। यहां परीक्षा नियंत्रक प्रो शिव शरण सिंह ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति के आदेश से सोमवार को द्वितीय पाली में होने वाली परीक्षा को रद्द कर दी गई है। पुनः इसकी अगली तिथि विश्वविद्यालय द्वारा जारी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।