राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए असी कुमारी हुई चयनित
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और भागलपुर जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कराटे प्रतियोगिता में असी कुमारी ने अंडर-17, -32 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अन्य विजेताओं में करुणा सिंह ने रजत और नंदिनी...

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में भागलपुर में हुई प्रतियोगिता असी कुमारी ने अंडर- 17, -32 किलो वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया हाजीपुर। संवाद सूत्र राज्य स्तरीय (अंतर जिला) विद्यालय बालिका अंडर - 14,17,19 कराटे प्रतियोगिता में वैशाली कराटे संघ और क्वारी चौक स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट्स से 10 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया और 04 पदक जीतकर सफलता प्राप्त की। प्रतियोगिता बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में भागलपुर में 15 से 18 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार कराटे संघ, पटना द्वारा तकनीकी पदाधिकारी के रूप में वैशाली कराटे संघ के सचिव रविकुमार राय को जज एवं रेफरी के रूप में प्रतिनियुक्त को भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ियों में दिग्घी कला निवासी अभय कुमार और सीमा यादव की बड़ी सुपुत्री असी कुमारी ने अंडर- 17, -32 किलो भार वर्ग में अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया और राष्ट्र- स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। इसके अलावे भवानी चौक, बड़ी युशुफपुर हाजीपुर निवासी सत्यानंद सिंह एवं लाडली कुमारी की बड़ी सुपुत्री करुणा सिंह ने अंडर - 17 , 44- 48 किलो भार वर्ग में अपने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त किया। रामभद्र हाजीपुर निवासी राकेश कुमार और रंजू देवी की बड़ी सुपुत्री नंदिनी रॉय ने अंडर 14 , 26 -30 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया तथा छोटी मरई चौक निवासी गौरीश दत्त और रूपम कुमारी की बड़ी सुपुत्री समृद्धि ने भी अपने खेल का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त किया। साथ ही अंडर 14 बालिका वर्ग में समीक्षा, श्रेजा श्रीवास्तव, अंशिका रंजन, अनामिका पाण्डेय , अंडर-17 बालिका वर्ग में सोनाली कुमारी और अंडर-19 बालिका वर्ग में साक्षी चिरानिया ने भी अच्छा प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में सहभागिता पत्र प्राप्त किया। हाजीपुर -08- बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में सम्मानित होते विजेता खिलाड़ी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


